Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बहू Alia Bhatt को छोड़ Ranbir Kapoor की एक्स गर्लफ्रेंड के फैशन की दीवानी हैं नीतू कपूर, खुद किया खुलासा

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 04:17 PM (IST)

    Neetu Kapoor in Koffee With Karan नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और जीनत अमान (Zeenat Aman) कॉफी विद करण सीजन 8 (Koffee With Karan) नजर आएगी। बॉलीवुड की य ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण और नीतू कपूर (Photo Instagram)
    दीपिका पादुकोण और नीतू कपूर (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Neetu Kapoor in Koffee With Karan: दर्शकों को फेमस टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 8 (Koffee With Karan) के अब तक कई एपिसोड आ चुके हैं।  बीते एपिसोड में खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर नजर आई थी। अब इस गुरुवार को शो का नया एपिसोड आने वाला है, जिसमें नीतू कपूर  (Neetu Kapoor) और जीनत अमान (Zeenat Aman) नजर आएगी।

    बॉलीवुड की ये दोनों हसीनाए अपने समय की बेहतरीन अदाकारा रह चुकी हैं। पर्दे पर दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। अब सालों बाद एक बार एक साथ नजर आने वाली हैं। इस बीच तीनों ने शो में खूब मस्ती मजाक किया और कई पुराने राज भी खोले। इस दौरान नीतू कपूर ने अपने फैशन स्टाइलिश को लेकर भी एक राज खोला।

    यह भी पढ़ें- Koffee With Karan 8: नीतू कपूर को अपने 'ससुर' पर ही था क्रश, करण जौहर के शो में जीनत अमान ने भी खोले राज

    नीतू को पसंद हैं दीपिका का फैशन

    शो में करण जौहर ने नीतू कपूर से एक सवाल पूछा कि आप अपने फैशन स्टाइलिस्ट के रूप में किसे बनाएगी? इसके जवाब में उन्होंने तुरंत जवाब दिया, दीपिका पादुकोण का नाम लिया। बता दें, दीपिका पादुकोण नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड भी रही है। इसके बाद करण ने अगला सवाल पूछा कि, फिटनेस एक्सपर्ट के रूप में किसे देखती हैं तो इसके जवाब में नीतू जी की पसंद थी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा।

    View this post on Instagram

    A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

    नीतू कपूर ने किए बड़े खुलासे

    शो में करण जौहर ने नीतू सिंह से उनके सीक्रेट क्रश के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने अपने बिंदास अंदाज में अपने क्रश के बारे खुलासा किया। उन्होंने बताया कि,  'शशि कपूर' उनके क्रश रह चुके हैं। वह उन्हें बेहद पसंद थे। ये जवाब सुनकर करण जौहर भी चौंक जाते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone ने शेयर की अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर, पति Ranveer Singh ने दिया था खास सरप्राइज