Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Koffee with Karan 8: करण जौहर ने दिया अगले मेहमानों को लेकर बड़ा हिंट, आलिया भट्ट से जुड़ा है कनेक्शन

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 18 Nov 2023 03:21 PM (IST)

    Koffee with Karan 8 करण जौहर का फेमस टॉक शो कॉफी विद करण 8 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में अभी तक कई सेलेब्स गेस्ट बनकर आ चुके हैं। ...और पढ़ें

    'कॉफी विद करण' करण जौहर (Photo Credit: Instagram)
    'कॉफी विद करण' करण जौहर (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee with Karan 8: फिल्ममेकर करण जौहर ने पिछले महीने ही अपने सबसे फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण' का 8वां सीजन लॉन्च किया है। इस सीजन में अभी तक करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह समेत कई मशहूर बॉलीवुड सेलेब्स बतौर गेस्ट शामिल हो चुके हैं। अब फैंस इस शो के अगले गेस्ट का इंतजार कर रहे हैं।

    अब हाल ही में, शो के होस्ट करण जौहर ने अपने अगले मेहमानों को लेकर एक हिंट दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि यह एक तरह का रीयूनियन है और इसको आलिया भट्ट से भी जोड़ा।

    यह भी पढ़ें: Alia Bhatt ने 'चीक फैट रिमूवल सर्जरी' कराने पर तोड़ी चुप्पी, Ranbir Kapoor संग मैरिज इश्यू पर कही ये बड़ी बात

    करण जौहर ने दिया नए मेहमानों को लेकर हिंट

    निर्देशक करण जौहर आज 18 नवंबर को सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर लाइव आए। इस दौरान उन्होंने विक्की कौशल की उपस्थिति की पुष्टि करते हुए, बहुप्रतीक्षित चैट शो के आगामी मेहमानों के बारे में संकेत दिया। दो स्टार्स के संभावित 'पुनर्मिलन' की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा 'यह एक तरह का रीयूनियन है। क्या आपको पता है मेरा क्या मतलब है'।

    इसके आगे उन्होंने एक बड़ा हिंट दिया और कहा कि आने वाले दो मेहमानों का आलिया भट्ट के करियर की शुरुआत से बहुत कुछ लेना-देना है। ऐसे में उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन की तरफ इशारा किया, जो 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में दिखाई दिए थे।

    फैंस ने लगाया अपना अनुमान

    करण जौहर के लाइव सेशन में फैंस ने अपना-अपना अनुमान लगाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने कहा कि यह वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा हो सकते हैं। इस पर करण ने जवाब दिया 'हर कोई वरुण और सिड कह रहा है। वरुण और सिड कॉफी काउच पर आते हैं, तो आप सभी ने उन्हें 11 सालों में एक साथ इंटरव्यू में नहीं देखा है। इसलिए उन्हें देखना मजेदार हो सकता है। अब यह अफवाह सच है कि आप लोग फैला रहे हैं'।

    खबरें और भी

    इसके बाद कुछ लोगों ने विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और विक्की कौशल के नाम भी लिये। इस पर करण ने कहा कि यह विक्की और कोई और है।

    यह भी पढ़ें: Koffee with Karan 8: 'कॉफी विद करण 8' में नजर आएंगे विक्की कौशल और कियारा आडवाणी? Karan Johar संग करेंगे मस्ती