वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही Krishnavataram, दुनियाभर में छाएगा कान्हा का जादू, मिला 'गुरुदेव' का साथ
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा कमाने वाली और दर्शकों के दिल में जगह Krishnavataram: part 1 अब दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है।
-1788760375714_m.webp)
दुनियाभर में रिलीज होगी कृष्णावतारम्
HighLights
दुनियाभर में रिलीज होगी कृष्णावतारम्
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार कलेक्शन
श्रीश्री रविशंकर का मिला साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृष्णावतारम: पार्ट 1 – हृदयम और इसकी ट्रायोलॉजी को क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज और आर्ट ऑफ लिविंग (AOL) और वर्ल्ड फोरम फॉर आर्ट एंड कल्चर (WFAC) के साथ आने से, ये एक लैंडमार्क कल्चरल कोलैबोरेशन बन गया है।
यह फिल्म भगवान कृष्ण की जीवन लीला और उनके दिव्य सफर को अब तक की सबसे बेहतरीन सिनेमैटिक प्रस्तुति के जरिए पेश करती है। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के आशीर्वाद और प्यार ने इस फिल्म को सिर्फ एक सिनेमा से कहीं ज्यादा बना दिया है, एक बड़े संसार में पहुंचा दिया है।
यह भी पढ़ें- 'कृष्णावतारम' को बनाने में लगे थे साढ़े पांच साल, Ramayana Part 1 से तुलना पर बोले हार्दिक गज्जर
वर्ल्डवाइड रिलीज होगी कृष्णावतारम
कृष्णावतारम: पार्ट 1 - हृदयम (Krishnavataram Part 1) जो कि कृष्णावतारम ट्रायोलॉजी की पहली किस्त थी, उसे अपने रिलीज होने पर दर्शकों द्वारा खूब पसंदन किया गया। इस भक्तिमय कहानी ने लाखों दिलों को छुआ। ऐसे में अब भारत भर में अपने शानदार सफर के बाद, यह फिल्म दुनियाभर में मौजूद दर्शकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए तैयार है।
-1788760534073.webp)
फिल्म के खास सफर को आर्ट ऑफ लिविंग के फाउंडर गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का दिव्य आशीर्वाद मिला है। फिल्म से प्रभावित होकर, गुरुदेव प्रोड्यूसर डॉ. साजन राज कुरुप की क्रिएटिवलैंड के लिए एक गाइडिंग फोर्स के तौर पर आगे आए हैं, और फिल्म की ग्लोबल प्रेजेंटेशन और ट्रायोलॉजी का समर्थन करते हुए इसके दिव्य संदेश को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।
-1788760558469.webp)
4 भाषाओं में होगी रिलीज
इस अहम सहयोग के जरिए कृष्णावतारम को दुनियाभर में मौजूद दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा और इस तरह से यह सिनेमा, आर्ट और लेगेसी के एक ग्लोबल कल्चरल मूवमेंट में बदला जाएगा। भारतीय प्रवासियों और दुनियाभर में मौजूद दर्शकों तक हिंदी, तमिल, तेलुगु और इंग्लिश में यह फिल्म पहुंचेगी।
कृष्णावतारम: पार्ट 1 – हृदयम का ग्लोबल सफर, इंडिया की इस एपिक कल्चरल कहानी को दुनिया तक ले जाने की दिशा में पहला कदम है। ये सिर्फ एक फिल्म से कहीं ज्यादा है, ये इस कहानी को एक कल्चरल मूवमेंट में बदलने का एक सफर है, जो सच में एक शुरुआत है।
