Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सबसे हटके रही Kriti Kharbanda और पुलकित सम्राट की रिसेप्शन पार्टी, मिस्टर एंड मिसेज ने खेला ये मजेदार गेम

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 12:20 PM (IST)

    Kriti Kharbanda और Pulkit Samrat ने 13 मार्च को शादी रचाई थी। कपल ने अपनी शादी को प्राइवेट रखा था। ऐसे में अब कपल अपनी शादी के फंक्शन से तस्वीरें शेयर ...और पढ़ें

    कृति खरंबदा और पुलकित सम्राट की रिसेप्शन पार्टी की फोटोज आईं सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कृति खरंबदा और पुलकित सम्राट की रिसेप्शन पार्टी की फोटोज आईं सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कृति और पुलकित की वेडिंग रिसेप्शन की फोटोज वायरल
    2. कृति के साथ गेम खेलते दिखे पुलकित सम्राट
    3. मिस्टर एंड मिसेज टैग ने खींचा फैंस का ध्यान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kriti Kharbanda Pulkit Samrat Wedding Reception: वीरे की वेडिंग, पागलपंती और तैश जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट का रिश्ता अब सिर्फ ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड या को-स्टार तक सीमित नहीं रहा। दोनों ने एक साथ जिंदगी भर का साथ निभाने का वचन वे लिया है। 

    पुलकित सम्राट ने पांच साल तक डेट करने के बाद कृति खरबंदा से दूसरी शादी की। 13 मार्च को कपल ने फैमिली और करीबी दोस्तों के बीच मानेसर में सात फेरे लिये। कपल ने अपनी शादी को प्राइवेट रखा और वेडिंग के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं। मेहंदी और संगीत के बाद कपल की रिसेप्शन पार्टी की झलकियां सामने आई हैं।

    अनोखी थी दूल्हा-दुल्हन की रिसेप्शन

    कृति और पुलकित ने शादी के बाद अपनी रिसेप्शन पार्टी एन्जॉय की थी। कपल ने वेडिंग रिसेप्शन को सबसे हटके थी। कपल ने इसे और भी यादगार बनाने के लिए फुल-ऑन मस्ती की और गेम भी खेला। सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरों में प्राइवेट रिसेप्शन बैश की झलकियां दिखाई गई हैं। पुलकित ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कृति के साथ पोस्ट वेडिंग पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं।

    यह भी पढ़ें- सलमान की 'बहन' से हुई थी शादी, खूबसूरती में Kriti Kharbanda से भी आगे, जानें अब कहां हैं पुलकित की पहली पत्नी

    कृति और पुलकित ने खेला गेम

    पहली तस्वीर में पुलकित और कृति 'मिस्टर एंड मिसेज' टैग के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की नजरें सिर्फ एक-दूसरे पर टिकी हुई हैं। एक वीडियो में नए-नवेले दूल्हा-दुल्हन दुनिया भुलाकर स्लाइडिंग गेम का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। एक में कपल एक-दूसरे के साथ मस्ती कर रहा है। बाकी फोटोज में कृति और पुलकित अपने रिसेप्शन को फुल-ऑन एन्जॉय कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Pulkit Samrat (@pulkitsamrat)

    बात करें पुलकित और कृति के लुक की तो दोनों ही पोस्ट वेडिंग बैश में कमाल के लग रहे थे। पुलकित सम्राट ब्लैक टक्सीडो में डैशिंग लग रहे थे। वहीं, नई-नवेली दुल्हन कृति स्ट्रैपलेस फ्लोरल गाउन में फैशनिस्टा लग रही थीं। हाथों में मेहंदी, लाल चूड़ा और चेहरे पर ब्राइडल ग्लो, कुल मिलाकर कृति के चेहरे का चार्म चार-चांद लगा रहा था। 

    यह भी पढ़ें- शादी के बाद रसोई टेस्ट में पास हुईं Kriti Kharbanda, ससुराल में पहली बार बनाया ये लजीज पकवान