Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cocktail 2 में कृति और रश्मिका के बीच होगा लेस्बियन एंगल? एक्ट्रेस ने फिल्म की कहानी पर तोड़ी चुप्पी

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 09:05 AM (IST)

    जब से Cocktail 2 ट्रेलर रिलीज हुआ है दर्शक अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या इस फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बीच लेस्बियन एंगल दिखाया जाएगा? ...और पढ़ें

    क्या कॉकटेल 2 में होगा लेस्बियन एंगल?

    क्या कॉकटेल 2 में होगा लेस्बियन एंगल?

    HighLights

    1. क्या कॉकटेल 2 में होगा लेस्बियन एंगल?

    2. कृति सेनन ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

    3. 19 जून को रिलीज हो रही 'कॉकटेल 2'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर, कृति सेनन, रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से दर्शक इसी बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या इसमें पहली कॉकटेल की तरह लव ट्रायंगल होगा या फिर कृति और रश्मिका के बीच लेस्बियन एंगल दिखाया जाएगा?

    कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी

    इन अफवाहों और सवालों के बीच अब कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुद चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने उन अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि फिल्म लेस्बियन रोमांस पर आधारित है। एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान इस बारे में बात करते हुए, एक्ट्रेस ने साफ किया कि फिल्म में दिखाए गए रिश्तों को लेकर लोगों ने काफी गलतफहमी पाल रखी है।

    Kriti and Rashmika denied the steamy rumours circulating about Cocktail 2
    by u/ChampionshipEarly530 in BollyBlindsNGossip


     

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: फ्राइडे को मनोरंजन का लगेगा मेला, OTT से लेकर थिएटर्स तक में रिलीज होंगी 7 फिल्में-सीरीज

    बातचीत तब शुरू हुई जब एक इवेंट के दौरान दर्शकों में से एक ने उन रिपोर्ट्स का जिक्र किया जिनमें दावा किया गया था कि कृति और रश्मिका मंदाना के किरदारों के बीच रोमांटिक रिश्ता है। जहां रश्मिका इस बात पर जोर से हंस पड़ीं, वहीं कृति ने सीधे जवाब देते हुए कहा, 'इसमें कोई लेस्बियन कहानी नहीं है'। इसके बाद रश्मिका ने कहा कि भले ही स्क्रीन पर दोनों किरदारों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री है, लेकिन फिल्म सेम-सेक्स रोमांस पर आधारित नहीं है।

    shahid kapoor (22)

    फिल्म के तीन लीड रोल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'हम तीनों स्ट्रेट लोग हैं। यह सिर्फ इमोशनल थ्रीसम है, फिजिकल नहीं'। एक्टर्स की ये बातें ट्रेलर और कहानी को लेकर हफ्तों से चल रही अटकलों के बाद सामने आई हैं।

    खबरें और भी

    'कॉकटेल 2' के बारे में

    होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर से पता चलता है कि कहानी प्यार, दोस्ती, इमोशनल उतार-चढ़ाव और ड्रामा पर आधारित है, साथ ही इसमें कॉमेडी के पल भी हैं।

    ट्रेलर के सबसे खास पलों में से एक में शाहिद का किरदार प्यार को एक फटी हुई टी-शर्ट बताता है, जिसे लोग बार-बार पहनते हैं क्योंकि वह आरामदायक लगती है। फिल्म में कृति और रश्मिका के किरदारों के बीच की गहरी दोस्ती भी दिखाई गई है, जो शाहिद के किरदार का प्यार पाने के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करती हैं।

    'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Advance Booking: डबल डिजिट में कमाई करेगी शाहिद कपूर की फिल्म, एडवांस बुकिंग में हुआ धांसू कलेक्शन