Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kriti Sanon ने बताया बॉलीवुड में सफलता का मूलमंत्र, सिर्फ मेहनत से सुपरस्टार नहीं बनी 'परम सुंदरी'

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 06:06 PM (IST)

    Kriti Sanon ने बॉलीवुड में अपनी सफलता का मूलमंत्र शेयर किया। एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी। ...और पढ़ें

    'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी कृति सेनन

    'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी कृति सेनन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन, अपनी हालिया फिल्मों के बॉक्स-ऑफिस प्रदर्शन की बदौलत इन दिनों सफलता की ऊंचाइयों को छू रही हैं। ऐसे में हर कोई उनकी सफलता की कहानी में दिलचस्पी ले रहा है। अब उन्होंने हाल ही में बताया वे इस सफलता और कड़ी मेहनत, टैलेंट और किस्मत के बीच के रिश्ते को किस नजर से देखती हैं।

    हर कदम पर कृति ने साबित किया टैलेंट

    'मिमी' (Mimi) में अपनी नेशनल अवार्ड-विनिंग परफॉर्मेंस से लेकर 'तेरे इश्क में' में अपनी इमोशनल गहराई से लोगों का दिल जीतने तक, कृति का सफर उनके टैलेंट और वर्सेटैलिटी को दर्शाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'हीरोपंती' से की थी और पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। इसके बाद वे 'बरेली की बर्फी', 'लुका छुपी', 'दिलवाले', 'हाउसफुल 4', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

    akshay kumar (53)

    यह भी पढ़ें- फिर पर्दे पर दिखेगी Varun Dhawan और Kriti Sanon की जोड़ी, कॉमेडी फिल्म में हुई एक्ट्रेस की एंट्री

    जैसे-जैसे वह 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) के लिए तैयार हो रही हैं, वह पीछे मुड़कर देखती हैं कि कैसे अवसरों को पहचानना और उन पर काम करना उनके इस सफर को आकार देने में मददगार साबित हुआ।

    'मेहनत और किस्मत दोनों का मेल है सफलता'- कृति

    सफलता में सही समय और किस्मत बारे में बात करते हुए कृति ने कहा, 'मैं किस्मत में यकीन करती हूं, मैं तकदीर में बहुत ज्यादा यकीन करती हूं। मुझे लगता है कि यह हमेशा कड़ी मेहनत, हुनर और तकदीर का मेल होता है, और साथ ही मौकों को पहचानने की काबिलियत भी इसमें शामिल होती है। हो सकता है कि कोई मौका आपके सामने से गुजर जाए और आप उसे देख न पाएं, या आप उस पर तुरंत कदम न उठा पाएं; लेकिन जोखिम उठाने का साहस, किसी नई चीज में कूद पड़ने का हौसला, यानी कुछ ऐसा करना जिससे आपको डर लगता हो, लेकिन फिर भी आप उसे कर गुजरें। तो मुझे लगता है कि उस मौके को पहचानने के लिए यह हिम्मत भी बहुत जरूरी है'।

    akshay kumar (49)

    कृति (Kriti) के मुताबिक सफलता मेहनत, टैलेंट और तकदीर का 'कॉकटेल' है।

    akshay kumar (51)

    कृति सेनन का वर्कफ्रंट

    वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) हैं। यह फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। 'कॉकटेल 2' 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कोई 93 तो कोई 97 पर्सेंट... 10 और 12वीं में टॉपर रहीं बॉलीवुड की ये 10 हसीनाएं; जिलेभर में हुआ था नाम