विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गलत हो रहा है,' सुनीता आहूजा को मिला कृष्णा अभिषेक की पत्नी का साथ, Govinda संग भतभेद पर किया रिएक्ट

Updated: Wed, 26 Aug 2026 08:50 AM (IST)

अभिनेता गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते के मतभेद को लेकर लगातार तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

सुनीता आहूजा और गोविंदा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

सुनीता आहूजा और गोविंदा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. चर्चा में गोविंदा की निजी जिंदगी

  2. पत्नी सुनीता आहूजा संग मतभेद

  3. कश्मीरा शाह ने मामले पर किया रिएक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) का नाम अपने प्रोफेशनल करियर की बजाय निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। पत्नी सुनीत आहूजा संग गोविंदा के मतभेद को लेकर पिछले दिनों से अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं। 

अब इस मामले को लेकर सुनीता को गोविंदा के भांजे और एक्टर कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह का साथ मिला है। कश्मीरा ने सुनीता के सपोर्ट में अपनी राय रखी है और पूरे मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आइए जानते हैं कि कश्मीरा शाह ने क्या कहा है-

गोविंदा और सुनीता के मतभेद पर कश्मीरा शाह का रिएक्शन

मौका कुछ और हो और सवाल कुछ और तो कई बार कलाकार भी नाराज हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ कामेडियन व अभिनेता गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और अभिनेत्री कश्मीरा शाह के साथ, जिनसे एक पार्टी में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे मतभेदों पर पैपराजियों ने सवाल कर लिए।

govinda sunita

यह भी पढ़ें- हॉरर कॉमेडी से एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे Govinda के बेटे यशवर्धन, लापता लेडीज की एक्ट्रेस संग आएंगे नजर

पहले तो कश्मीरा ने दोनों के रिश्तों पर कुछ भी कहने से मना किया। बार-बार पूछे जाने पर उन्होंने कम शब्दों में अपनी बात रख दी। कश्मीरा ने कहा- वह मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार को सुरक्षित रखूंगी। मैं अपने परिवार की महिलाओं के साथ खड़ी हूं। अगर आपको कुछ लिखना या समझना है, तो बस इतना समझिए कि मैं सुनीता के साथ खड़ी हूं। क्या उन्होंने पहले कभी कहा है कि ये गलत है, वो गलत है? आज वह बोल रही हैं, तो निश्चित रूप से कुछ गलत हुआ होगा।

govinda sunita (1)

उल्लेखनीय है कि सुनीता ने सार्वजनिक तौर पर गोविंदा पर उनकी फिल्म रूपा की सहकलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया था।

गोविंदा ने सुनीता को दी थी चेतावनी

गोविंदा ने इसके बाद एक वीडियो जारी करके सुनीता को अपनी मर्यादा में रहने की बात की थी। जिसके बाद सुनीता ने तलाक की अर्जी लगाई और फिर उसे वापस ले लिया था। इस तरह से लंबे समय से गोविंदा और सुनीता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 

यह भी पढ़ें- लीगल एक्शन लेंगे Govinda, परिवार या उनके खिलाफ झूठी खबरें फैलाने वालों पर एक्टर करेंगे 100 करोड़ का मानहानि केस