Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    25000 गानों को दी आवाज, चप्पल उतारकर करती हैं रिकॉर्डिंग, Lata Mangeshkar भी थीं कल्ट गाने देने वाली सिंगर की फैन

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 08:43 PM (IST)

    एक ऐसी सिंगर जिनकी आवाज की सराहना Lata Mangeshkar ने की, इन्होंने अब तकरीबन 25000 गानों को अपनी आवाज दी। ...और पढ़ें

    चप्पल उतारकर रिकॉर्डिंग करती हैं ये सिंगर

    चप्पल उतारकर रिकॉर्डिंग करती हैं ये सिंगर

    HighLights

    1. चप्पल उतारकर रिकॉर्डिंग करती हैं ये सिंगर

    2. लता मंगेशकर भी थीं इनकी आवाज की कायल 

    3. 25000 गानों को दी आवाज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत की स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की आवाज के तो करोड़ों लोग दीवाने हैं, उनके दुनिया छोड़ जाने के बावजूद वे अपनी आवाज के जरिए फैंस के दिलों में अमर हैं। लेकिन ये जानना भी काफी दिलचस्प है कि आखिर लता दीदी को किन सिंगर्स की आवाज पसंद थी।

    25000 गानों को आवाज देने वाली सिंगर

    लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने कई बार अपने कंटेपरेरी सिंगर्स की तारीफ की है इन्हीं में से एक सिंगर हैं - के एस चित्रा (KS Chithra, जिनका पूरा नाम है कृष्णन नायर शान्तिकुमारी चित्रा। उन्हें केरल की बुबुल या छोटा बुलबुल भी कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में लगभग 25000 गानों को आवाज दी और 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किए।

    chithra (4)

     

    यह भी पढ़ें- 150 सालों से 'देशभक्ति' की असली मिसाल बना है पुराना गीत, Lata Mangeshkar की आवाज से हुआ था अमर

    चप्पल उतारकर करती हैं गाने की रिकॉर्डिंग

    के एस चित्रा की एक खास बात ये है कि वे अपने प्रोफेशन को काफी आस्था और श्रद्धा के साथ फॉलो करती हैं और इसीलिए जब वे किसी मंच पर परफॉर्म करती हैं या स्टूडियो में रिकॉर्ड करती हैं अपनी चप्पल बेहद सम्मान के साथ बाहर उतारकर गाती हैं।

    chithra (2)

    भारतीय संस्कृति में संगीत की कला को सरस्वती की देन माना जाता है और इसीलिए कई वरिष्ठ गायक चप्पल उतारकर इसकी साधना करते हैं और इन्हीं सिंगर में से एक हैं- के एस चित्रा।

    लता मंगेशकर ने की थी चित्रा की तारीफ

    दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने के एस चित्रा की तारीफ की थी, सिंगर ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि लता दीदी से उनकी पहली मुलाकात चेन्नई में हुई थी। उस मुलाकात के दौरान लता मंगेशकर ने सिंगर से कहा था, 'मैंने तुम्हें गाते हुए सुना है'। चित्रा जी के लिए ये एक बात उनकी जिंदगी का एक यादगार किस्सा बन गई।

    खबरें और भी

    chithra (1)

    इतना ही नहीं चित्रा के स्पेशल म्यूजिक पर भी लता मंगेशकर ने उन्हें फोन कर बधाई दी थी और उनके सिंगिंग टैलेंट की तारीफ की थी।

    के एस चित्रा ने साउथ इंडियन भाषाओं मलयालम, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और बंगाली समेत कई भाषाओं में अपनी सुरीली आवाज दी है। वे आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और पद्म भूषण अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।

    के एस चित्रा के पॉपुलर हिंदी सॉन्ग्स 

    कहना ही क्या

    रूप सुहाना लगता है

    ये हसीं वादियां

    पिया बसंती

    रात का नशा

    तुम बिन

    यह भी पढ़ें- बेटियों की 'विदाई' में खूब बजता है Parveen Babi का गाना, 43 साल पहले लता दी ने 'पंजाबी' में गाया था गीत