Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेटियों की 'विदाई' में खूब बजता है Parveen Babi का गाना, 43 साल पहले लता दी ने 'पंजाबी' में गाया था गीत

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 12:45 PM (IST)

    मशहूर एक्ट्रेस रहीं परवीन बाबी का एक गाना ऐसा भी रहा, जो शादियों में बेटियों की विदाई के मौके पर इस्तेमाल किया जाता है। ...और पढ़ें

    परवीन बाबी का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    परवीन बाबी का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. परवीन बाबी का गाना आज भी है कल्ट

    2. विदाई पर आंखें नम कर देता है सॉन्ग

    3. लता मंगेशकर की आवाज में हुआ अमर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में शादी-विवाह समारोह को मद्देनजर रखते हुए कई सारे गीत बनाए जा चुके हैं। इस आधार पर आज हम आपको वेटरन एक्ट्रेस रहीं परवीन बाबी के एक कल्ट गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 43 सालों से बेटियों की विदाई के दौरान खूब बजता है। 

    इस सॉन्ग को सुनने के बाद हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन से गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

    परवीन बाबी का कल्ट सॉन्ग

    अभिनेत्री परवीन बाबी ने अपने शानदार एक्टिंग करियर में कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया। इस दौरान उन पर कई आईकॉनिक सॉन्ग्स को भी फिल्माया गया था। उनमें से एक गीत अभिनेता जितेंद्र की कल्ट क्लासिक फिल्म अर्पण से नाता रखता है, जिसके बोले थे- लिखने वाले ने लिख डाले... (Likhane Wale Ne Likha Dale)। 

    यह भी पढ़ें- 150 सालों से 'देशभक्ति' की असली मिसाल बना है पुराना गीत, Lata Mangeshkar की आवाज से हुआ था अमर

    Likhne Wale Ne Likh Dale song

    फिल्म अर्पण का ये गाना परवीन बाबी पर फिल्माया गया था और ये मूवी में उस दौरान दिखाया गया है, जब उनकी शादी जितेंद्र के साथ हो रही होती है। बेटी की शादी में विदाई समारोह के मौके पर अर्पण में लिखने वाले ने लिख डाले... को रखा गया है, जो देखने में काफी भावुक लगता है। 

    Likhne Wale Ne Likh Dale song (1)

    इस गीत को सुरों की कोकिला रहीं लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि गाने के कुछ अंतरों को मेल प्लेबैक सिंगर सुरेश वाडेकर ने अपनी आवाज दी थी। बात की जाए गाने के संगीतकार के बारे में तो लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल की जोड़ी ने मिलकर परवीन बाबी के इस कल्ट गीत की धुनों को तैयार किया था। गीतकार आनंद बक्शी ने द्वारा इसके लिरिक्स को लिखा गया था।

    खबरें और भी

    पंजाबी भाषा का किया था इस्तेमाल

    अर्पण फिल्म के लिखने वाले ने लिख डाले... में एक अंतरे में पंजाबी भाषा के लिरिक्स का इस्तेमाल किया गया है, जो इस प्रकार हैं- अस्सा हुंण टुर जाणा ए, दिन रह गये थोड़े...। इसका मतलब है कि हमें अब बहुत दूर चले जाना है और इसमें अब समय भी काफी कम बचा है। गायिका लता मंगेशकर ने बड़ी खूबसूरती के साथ इन लिरिक्स को गाया है, जो सुनने में दिल को सुकून पहुंचाता है।

    यह भी पढ़ें- पहले ठुकराया, फिर गुस्से में Lata Mangeshkar ने गाया था ये कालजयी गाना; स्टूडियो में डायरेक्टर की थी नो-एंट्री