बड़ा 'चटपटा' है बारिश का ये गाना, कुमार सानू और पूर्णिमा ने दी आवाज; 32 साल पुराना कल्ट सॉन्ग आज भी है हिट
कुमार सानू और पूर्णिमा का 90 के दशक में गाया एक गाना 32 साल बाद भी खूब पसंद किया जाता है। इसे बारिश के मौसम में सुनने पर दिल खुश हो जाता है। ...और पढ़ें
-1785324213046_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुमार सानू (Kumar Sanu) को हिंदू सिनेमा के बेस्ट प्लेबैक सिंगर्स में गिना जाता है। 90 के दशक में उन्होंने कई ऐसे यादगार गाने गाए हैं जिनकी वजह से उन्हें 'मेलोडी किंग' (Melody King) और 'किंग ऑफ रोमांस' (King of Romance) भी कहा जाने लगा।
दिल पर गहरा असर करती हैं गाने की लाइनें
सानू की आवाज में गजब की मिठास थी कि उनका हर एक गीत सीधे दिल में उतरता था। आज हम कुमार सानू के जिस गाने के बारे में आपको बताने वाले है वो शिल्पा शिरोडकर का एक बेहद चुलबुला गीत है जिसे बारिश में फिल्माया गया है। बारिश के गीत दिल पर गहरा असर डालते हैं। कई बार ये बूंदे आपको रोमांटिक एहसास कराती है तो किसी के लिए बारिश शांति और हल्की सी उदासीनता लाती है जो उन्हें अपने प्यार के पास न होने की याद दिलाता है।
-1785324515870.jpg)
हम बात कर रहे हैं साल 1994 में आई फिल्म 'गोपी किशन' की जिसमें सुनील शेट्टी ने डबल रोल निभाया था। इसका गाना 'छतरी न खोल बरसात में' आज भई बारिश के मौसम में सुकून भरे पल देता है जिसमें कोई भी अपने पार्टनर के साथ फुल ऑन रोमांटिक होना चाहता है।
सुनील शेट्टी और शिल्पा पर फिल्माया गया गीत
ये गाना सुनील शेट्टी और शिल्पा शिरोडकर के बीच तीखी नोकझोंक को दर्शाता है जिसमें हीरो भरी बरसात में उसे भीगने से बचाने के लिए छतरी लेकर आता है जबकि हीरोइन बारिश में जाकर झूम-झूमकर डांस करने लग जाती है। इस गीत को आवाज दी है रोमांटिक गानों के मास्टर कुमार सानू और पूर्णिमा ने जबकि आनंग-मिलिंद इसके संगीतकार थे। गाने के बोल समीर ने लिखे हैं।
खबरें और भी
-1785324537136.jpg)
गोपी-किशन में सुनील शेट्टी और शिल्पा शिरोडकर के अलावा करिश्मा कपूर और अरुणा ईरानी भी लीड रोल में नजर आए। दीपक शिवदसानी ने इसे डायरेक्ट किया था। यूं तो फिल्म के कई गाने पॉपुलर हुए थे लेकिन इसने अपा एक अलग ही फैन बेस बनाया था।