Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kushi: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने किया ये बड़ा वादा, अपनी कमाई से 100 परिवारों को देंगे इतनी रकम

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 12:05 PM (GMT+05:30)

    Kushi Actor Vijay Deverakonda विजय देवरकोंडा की फिल्म कुशी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है। अपनी फिल्म कुश ...और पढ़ें

    Kushi Actor Vijay Deverakonda Distribute 1 Lakh Rupees to 100 Families । Photo- Instagram
    Kushi Actor Vijay Deverakonda Distribute 1 Lakh Rupees to 100 Families । Photo- Instagram

    HighLights

    1. 'कुशी' एक्टर विजय देवरकोंडा का बड़ा फैसला
    2. अपने निजी अकाउंट से परिवार को देंगे इतनी मोटी रकम
    3. कुशी की बॉक्स ऑफिस पर टोटल हुई थी इतनी कमाई

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kushi Actor Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर फिल्म 'कुशी' 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में साउथ के दो बड़े सुपरस्टार्स एक्टर चार साल के बाद स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आए।

    शिवा निर्वाना के निर्देशन में बनी 'कुशी' को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। ओरिजिनल भाषा तेलुगु के साथ-साथ फिल्म को तमिल में भी रिलीज किया गया।

    इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिल रही सफलता और साथ ही दर्शकों के प्यार के बाद फिल्म के एक्टर विजय देवरकोंडा ने एक बड़ा वादा अपने फैंस से किया। उन्होंने एक इवेंट में कहा कि वह 'कुशी' फिल्म से अपनी कमाई का पैसा 100 परिवारों को देंगे।

    100 परिवारों को इतने करोड़ रुपए देंगे विजय देवरकोंडा

    विजय देवरकोंडा हाल ही में एक इवेंट अटेंड करने पहुंचे थे। इस इवेंट का वीडियो ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

    इस इवेंट में विजय देवरकोंडा ने ये अनाउंस किया कि वह अपनी सुपरहिट फिल्म 'कुशी' से हुई कमाई से 1 करोड़ अलग-अलग 100 परिवारों को देंगे। लाइगर एक्टर ने कहा तेलुगु भाषा में वहां पर मौजूद फैंस को कहा।

    खबरें और भी

    मैं अपनी खुशी शेयर करते हुए ये घोषणा करना चाहता हूं कि मैं अपनी कमाई में से 1 करोड़ 100 अलग-अलग परिवारों में डिस्ट्रीब्यूट करूंगा। हर परिवार को 1 लाख रुपए मिलेंगे। ये पूरा पैसा मैं अपने पर्सनल अकाउंट से दूंगा

    कुशी की चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर हुई इतनी कमाई

    विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर लव स्टोरी की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। पहले दिन इस फिल्म ने तेलुगु भाषा में 14 करोड़ और तमिल में 55 लाख रुपए की टोटल कमाई की थी। सोमवार को इस फिल्म ने टोटल 4 करोड़ के आसपास बिजनेस किया, जिसमें तेलुगु भाषा में फिल्म ने लगभग 1. 9 करोड़ रुपए कमाए।

    इसके अलावा तमिल भाषा में सोमवार को इस फिल्म का टोटल कलेक्शन लगभग 25 लाख का हुआ। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने टोटल 37.4 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, तो वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।