Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    61 साल पहले आया Nutan का ब्लॉकबस्टर गाना, Lata Mangeshkar ने दी आवाज; प्रेम का पाठ पढ़ाता है कल्ट सॉन्ग

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 07:32 PM (IST)

    Lata Mangeshkar का ये गाना नूतन के करियर के ब्लॉबस्टर गीतों में से एक है और 61 साल बाद भी सदाबहार बना हुआ है। ...और पढ़ें

    लता मंगेशकर ने 6 दशक पहले गाया था ये गाना

    लता मंगेशकर ने 6 दशक पहले गाया था ये गाना

    HighLights

    1. लता मंगेशकर ने 6 दशक पहले गाया था ये गाना

    2. नूतन के करियर का ब्लॉकबस्टर गीत 

    3. आज भी सदाबहार है 'स्वर साम्राज्ञी' का ये गाना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने इंडस्ट्री को कई सदाबहार और कल्ट गानों की सौगात दी है। सालों बाद भी उनके नगमे म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट में शामिल हैं और प्रेम करने वालों के दिलों को छूता है।

    नूतन के करियर का ब्लॉकबस्टर गाना

    लता मंगेशकर 6 दशक पुराना ये गीत एक्ट्रेस नूतन (Nutan) पर फिल्माया गया था और यह गाना उनके करियर के ब्लॉकबस्टर गीतों में से एक बना। इस गाने के बोल दशकों से लोग को प्रेम का पाठ पढ़ा रहा है।

    यह भी पढ़ें- 54 साल पुराने गाने में दिखा था Meena Kumari की जिंदगी का दर्द, लता मंगेशकर की आवाज में बना कल्ट

    प्रेम का पाठ पढ़ाता है ये गाना

    लता मंगेशकर के इस गाने के बोल हैं- तुम्हीं मेरे मंदिर, तुम ही मेरी पूजा, तुम ही देवता हो, तुम्हीं देवता हो (Tumhi Mere Mandir)। यह गाना नूतन और सुनील दत्त की फिल्म खानदान के लिए गाया गया था और इसे इन दोनों ही कलाकारों पर फिल्माया गया था। गाने के लिरिक्स इसकी फिल्मोग्राफी पर एकदम फिट बैठते हैं क्योंकि यह नूतन के किरदार के नजरिए से बनाया गया है जो अपने पैरालाइज्ड पति का हर मुश्किल वक्त में साथ देती है और उसे अपना सबकुछ मानती है।

    lata mangeshkar (10)

    1965 की क्लासिक बॉलीवुड फिल्म 'खानदान' (Khandan) एक इमोशनल फ़ैमिली ड्रामा है, जो दो भाइयों की कहानी है जिन्हें विरासत में पुश्तैनी जमीन मिलती है। छोटे भाई (गोविंद) के हमेशा के लिए पैरालाइज्ड हो जाने के बाद, लालच और बाहरी लोगों की वजह से पैदा हुई गलतफहमियों के कारण परिवार बिखर जाता है।

    खबरें और भी

    नूतन के किरदार पर गढ़ा गया गाना

    'खानदान' में नूतन ने राधा का किरदार निभाया है। उनका किरदार गोविंद (Sunil Dutt) की समर्पित और त्याग करने वाली प्रेमिका का है। राधा परिवार के अहंकार, संपत्ति के झगड़ों और भावनात्मक मुश्किलों के बीच अपने लकवाग्रस्त पति का साथ देती है। इस गाने में नूतन के किरदार को अपने पति की सेवा करते हुए दिखाया गया है जो हर हालात में उसका साथ देती है।

    lata mangehskar  (2)

    इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया है और राजेंद्र किशन ने इसके लिरिक्स लिखे हैं वहीं इसके म्यूजिक डायरेक्टर रवि हैं। 

    यह भी पढ़ें- मुंबई की असली बारिश में शूट हुआ अमिताभ का यह गाना, किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने दी आवाज; आज भी थिरकते हैं लोग