Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    54 साल पुराने गाने में दिखा था Meena Kumari की जिंदगी का दर्द, लता मंगेशकर की आवाज में बना कल्ट

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 10:57 AM (IST)

    वेटरन एक्ट्रेस मीना कुमारी की जिंदगी का असली दर्द उनके एक आईकॉनिक गाने में देखने को मिला था। ...और पढ़ें

    मीना कुमारी का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    मीना कुमारी का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. वेटरन एक्ट्रेस मीना कुमारी का कल्ट गाना

    2. 54 साल पहले रिलीज हुआ था ये सॉन्ग

    3. लता मंगेशकर की आवाज में हुआ हिट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की ट्रेजेडी क्वीन के तौर पर मीना कुमारी (Meena Kumari) को आज भी याद किया जाता है। उनकी निजी जिंदगी की कहानी किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं थी। क्योंकि में ड्रामा और इमोशन दोनों खूब देखने को मिला था।

    इसी को मद्देनजर रखते हुए 54 साल पहले एक ऐसा गाना आया था, जिसमें मीना के असली जिंदगी का दर्द देखने को मिला था। उस गाने को सुरों की कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। आइए जानते हैं कि यहां कौन से सॉन्ग के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

    मीना कुमारी का कल्ट गाना

    3 दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में मीना कुमारी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया। लेकिन फिल्म पाकीजा न सिर्फ हिंदी सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्म थी, बल्कि मीना के एक्टिंग करियर की सर्वश्रेष्ठ मूवी के तौर पर पहचानी गई। इस फिल्म में एक गाना था, जिसके बोले थे- चलते चलते यूं ही कोई... (Chalte Chalte Yun Hi Koi) इस गीत को लता मंगेशकर ने गाया था। 

    यह भी पढ़ें- बेहद भावुक है Lata Mangeshkar का 63 साल पुराना दर्दभरा गीत, एक-एक लाइन पर पसीजता है दिल

    Chalte Chalte Yun Hi Koi song

    बताया जाता है की पाकीजा के इस सॉन्ग में मीना कुमारी की असल जिंदगी की समस्याओं, दुख और दर्द को मद्देनजर रखते हुए बनाया गया था। साथ ही जिस तरह से इसे उनपर फिल्माया गया था, उससे इसका पता आसानी से लगाया जा सकता है।

    खबरें और भी

    Chalte Chalte Yun Hi Koi song (2)

    साल 1972 में पाकीजा फिल्म के साथ इस गीत को रिलीज किया गया था और आज 54 साल बाद भी इसे हर कोई सुनना पसंद करता है। एक कल्ट क्लासिक गीत के तौर पर मीना कुमारी का चलते चलते यूं ही कोई ओल्ड इज गोल्ड सॉन्ग माना जाता है। 

    बात करें इसकी मेकिंग की तो लता मंगेशकर की गायिकी के अलावा मीना कुमारी के इस गाने को संगीतकार गुलाम मोहम्मद ने अपने संगीत की धुनों से अमर किया, जबकि गीतकार कैफी आजमी ने इसके लिरिक्स को लिखा था।

    इस वजह से दिखा मीना की जिंदगी का दर्द

    दरअसल पाकीजा की शूटिंग के बीच में ही मीना कुमारी और उनके पति कमल अमरोही का रिश्ता टूट गया था और इस वजह से मीना काफी दुखी रहने लगीं थीं। उन्होंने शराब का सहारा ले लिया, जिससे उनकी सेहत भी खराब होने लगी थी। कहा जाता है कि जब चलते चलते यूं ही... गाना शूट हुआ, तब मीना कुमारी काफी बीमार थीं। इस वजह से इस गीत को उनकी जिंदगी के दर्द से जोड़ा जाता है। 

    यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar का सबसे दर्दभरा गाना, 62 साल बाद भी है कल्ट; इस गीत के लिए डायरेक्टर के खिलाफ चला गया था हीरो