65 साल पहले Lata Mangeshkar ने गाया था इतिहास का सबसे महंगा गाना, बाथरूम में हुई थी रिकॉर्डिंग
क्या आपको पता है कि लता मंगेशकर ने 65 साल पहले एक मशहूर गाने को बाथरूम में रिकॉर्ड किया था। उस समय इस गाने पर 15 लाख रुपये खर्च हुए थे। ...और पढ़ें
-1782554946638_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। म्यूजिक और गानों से जुड़ी बातें हम काफी समय से आपके साथ शेयर करते आए हैं। पुराने जमाने में जब तकनीक की कमी होती थी तो गाने की रिकॉर्डिंग के लिए मेकर्स को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी।
आज ऐसे ही गाने के बारे में हम आपको बताने वाले हैं जिसे किसी स्टूडियो में नहीं बल्कि बाथरूम में रिकॉर्ड किया गया था। क्या है ये किस्सा और क्यों पड़ी इसकी जरूरत चलिए जानते हैं। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने बॉलीवुड के कई लोकप्रिय गानें गाए हैं।
यह भी पढ़ें- लेफ्टिनेंस से सिंगर बने, मौत के बाद मिली असली सफलता; Lata दीदी के 'दुलारे' की दिलचस्प है कहानी
दो साल में तैयार हुआ था गाना
आज हम आपको 65 साल पुराने एक ऐसे ही गाने के बारे में बताएंगे जिसकी लोकप्रियता आज भी उतनी ही है। हम बात कर रहे हैं साल 1960 में आई फिल्म मुग़ल-ए-आज़म (Mughal-e-azam) की। इसके पॉपुलर गाने 'जब प्यार किया तो डरना क्या' (Jab Pyaar Kiya To Darna Kya) को लता मंगेशकर ने बाथरूम में रिकॉर्ड किया था। इस गाने को मधुबाला पर फिल्माया गया है और गीत में उनकी सादगी औस सुंदरता को देखकर लोग उनके दीवाने हो गए थे। फिल्म का सेट 2 साल में तैयार किया गया था और इसे लाहौर के शीशमहल की तर्ज पर बनाया गया था। इसमें 1000 कांच के टुकड़े लगे थे।
-1782555397571.jpg)
कितना रुपये हुए थे खर्च?
इसके बनाने के लिए के आसिफ ने 15 लाख रुपये खर्च हुए थे। उस दौर में इतनी रकम में पूरी फिल्म बन जाया करती थी। आज के जमाने से तुलना करें तो इसकी कीमत लगभग 55 करोड़ होती। संगीतकार नौशाद इस गाने में इको चाहते थे लेकिन उस समय की तकनीक से स्टूडियो में ऐसा करना संभव नहीं था। इसका संगीत नौशाद ने दिया था और गीत के बोल शकील बदायूंनी ने लिखे थे। फिल्म में यह गाना अनारकली (मधुबाला) द्वारा शहंशाह अकबर (पृथ्वीराज कपूर) के दरबार में सलीम (दिलीप कुमार) के प्रति अपने प्रेम का इजहार और विद्रोह जाहिर करने के तौर पर प्रस्तुत किया गया है।
खबरें और भी
-1782555413316.jpg)
इस गाने को एक तरीके से एक प्यार करने वाला इंसान अपने पार्टनर के लिए तंज के तौर पर इस्तेमाल करता है जिसमें हल्की सी मोहब्बत भी छुपी हुई है। जब ये गाना रिलीज हुआ तो इसने धूम मचा दी। लोग इसे देखने के बाद फूट-फूटकर रोए।