जब सरहद पार पहुंचा Lata Mangeshkar का हिट गाना, पाकिस्तान ने किया हूबहू कॉपी; सलमान के सॉन्ग का ये वर्जन देखा?
Lata Mangeshkar Songs: हिंदी सिनेमा में लता मंगेशकर का एक ऐसा गाना आया, जिसे पाकिस्तान में कॉपी किया गया। इस गाने की कहानी आपको भी हैरान कर देगी। ...और पढ़ें

बॉर्डर पार कॉपी हुआ लता दीदी का गाना
HighLights
पाकिस्तान में कॉपी हुआ लता दीदी का गाना!
गाने में नजर आए थे सलमान खान
हुबहू पाकिस्तान में सुनाई दिया वही गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर फिल्मों के गाने या तो कॉपी किए जाते हैं, या फिर गानों को कहीं ना कहीं प्रेरणा लेकर बनाया जाता है। यूं तो सिनेमा में कई गाने बने, जो कॉपी किए गए या फिर दूसरे गानों से प्रेरित थे। आज हम आपको लता मंगेशकर के उस गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पाकिस्तान ने कॉपी किया और इस गाने में सलमान खान नजर आए थे।
कौन सा है वह गाना?
कई हिंदी गाने ऐसे हैं, जो पाकिस्तान ने कॉपी किए, लेकिन एक हिंदी गाना ऐसा भी रहा जो पाकिस्तान ने कॉपी किया और इस गाने को हुबहू तरीके से रिलीज भी किया। इस गाने का नाम है एक मुंडा मेरी उम्र दा। जी हां, साल 1995 में आई फिल्म 'करण अर्जुन' (Karan Arjun Movie) में यह गाना सुनाई दिया।
यह भी पढ़ें- आशिकों के दिलों को सुकून देता है Mohammed Rafi का 58 साल पुराना गीत, लता मंगेशकर के साथ गाया था दर्दभरा नगमा
(फोटो- टिप्स, यूट्यूब)
गाने में सलमान खान (Salman Khan) और ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) नजर आए। गाने को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने आवाज दी थी। गाने का संगीत राजेश रोशन (Rajesh Roshan) ने तैयार किया था और इसे लिखा था इंदीवर ने। वहीं इस गाने को किसी और ने नहीं बल्कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया था।
सरहद पार पहुंचा लता दीदी का गाना
बॉलीवुड में साल 1995 में जनवरी के महीने में फिल्म करण अर्जुन रिलीज हुई थी। इसी साल पाकिस्तान में सड़क (Sadak Movie) नाम से एक फिल्म रिलीज की गई और उसी फिल्म में करण-अर्जुन के इसी गाने का नया वर्जन सुनाई दिया। दरअसल एक मुंडा मेरी उम्र दा (Ek Munda Meri Umra Da) आते ही हिट हो गया।
खबरें और भी
रेडियो पर यह गाना खूब सुनाई दिया। वहीं सिनेमाघरों में भी फिल्म की रिलीज के दौरान यह गाना जमकर बजा। ऐसे में गाने की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इस गाने को पाकिस्तानी फिल्म में कॉपी किया गया। पाकिस्तान में इस गाने को 'एक सोहणा मेरी उम्र दा' के नाम से रिलीज किया गया।
यूं तो फिल्म 'करण-अर्जुन' (Karan Arjun Songs) के कई गाने हिट रहे थे, लेकिन इस गाने में ममता कुलकर्णी की खूबसूरती और लता मंगेशकर की आवाज का जादू चल गया और यही वजह रही फिल्म के साथ-साथ इसके गाने भी चार्टबस्टर में सबसे ऊपर रहे।
फिल्म में सलमान-ममता के अलावा शाह रुख खान (Shah Rukh Khan), काजोल, राखी गुलजान, अमरीश पुरी, जॉनी लीवर समेत कई स्टार्स नजर आए थे। फिल्म को राकेश रोशन ने बनाया था। आज भी यह कल्ट फिल्मों में शुमार है।
यह भी पढ़ें- लेफ्टिनेंस से सिंगर बने, मौत के बाद मिली असली सफलता; Lata दीदी के 'दुलारे' की दिलचस्प है कहानी