Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan: 'जवान' के दूसरे गाने का वीडियो हुआ लीक, नयनतारा के साथ शाह रुख खान ने किया रोमांस!

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 05 Aug 2023 05:08 PM (IST)

    Jawan शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है। जवान मूवी का एक गाना सामने आ चुका है। अब ...और पढ़ें

    File Photo of Shah Rukh Khan from Jawan
    File Photo of Shah Rukh Khan from Jawan

    HighLights

    1. 'जवान' है शाह रुख खान की अपकमिंग मूवी
    2. सितंबर में रिलीज हो रही किंग खान की फिल्म
    3. जवान मूवी के दूसरे गाने का वीडियो लीक

    नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' प्रीव्यू आउट होने के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने 'जवान' देखने की फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। फिल्म का एक गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज हो चुका है।

    प्रीव्यू की तरह ही 'जिंदा बंदा' गाना भी रिलीज होते ही वायरल हो गया। ट्रेंडिंग लिस्ट में आज भी यह अपनी जगह बनाए हुए हैं। फिल्म का दूसरा गाना भी जल्द आने वाला है। एक क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे 'जवान' फिल्म का गाना बताया जा रहा है।

    'जवान' से लीक हुई ये क्लिप

    'जिंदा बंदा' के बाद जवान फिल्म का दूसरा गाना बस कुछ ही दिनों में सामने आ जाएगा। ये एक रोमांटिक गाना होगा। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें शिप पर दो लोग रोमांस करते देखे जा सकते हैं। इसे शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को नयनतारा (Nayanthara) का फिल्म से लीक हुआ वीडियो बताया जा रहा है।

    अरिजीत सिंह की आवाज में है गाना

    'जवान' के दूसरे गाने का नाम 'दिल तेरे संग जोड़ियां' हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। वायरल हुए वीडियो में ये क्लियर नहीं है कि शाह रुख खान और नयनतारा ही डांस कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस क्लिप को जवान फिल्म का बताया जा रहा है। वीडियो में दिल तेरे संग जोड़ियां गाना बजता सुनाई दे रहा है।

    खबरें और भी

    डबल रोल में दिखेंगे शाह रुख खान

    एटली कुमार के निर्देशन में बनने वाली 'जवान' फिल्म सात सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में किंग खान डबल रोल करते दिखाई देंगे। एक रॉ एजेंट का, तो दूसरा थीफ का रोल होगा। शाह रुख खान और नयनतारा के अलावा मूवी में सान्या मल्होत्रा और विजय सेतुपति भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस है।