Maatrubhumi Review: रिलीज डेट से पहले सामने आया मातृभूमि का फर्स्ट रिव्यू, क्यों मस्ट वॉच है Salman की फिल्म?
सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज डेट अभी भले ही अनाउंस न हुई हो, लेकिन इस मूवी का पहला रिव्यू सामने आ चुका है। कैसी है फिल्म, पढ़ें पूरी डिटेल। ...और पढ़ें

मातृभूमि का फर्स्ट रिव्यू हुआ आउट/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' जब से अनाउंस हुई है, तभी से किसी न किसी वजह से फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है। पहले वॉर ड्रामा फिल्म का टाइटल बदला और फिर रक्षा मंत्रालय की सलाह पर मूवी के 40 परसेंट सीन्स को निर्देशक ने दोबारा रीशूट किया।
हालांकि, कई मुश्किलों से गुजरने के बाद आखिरकार फिल्म बनकर तैयार हो गई है और रिलीज डेट से पहले ही मूवी का पहला रिव्यू सामने आ चुका है। कैसी है सलमान खान की देशभक्ति फिल्म, नीचे पढ़ें डिटेल रिव्यू।
सलमान खान की 'मातृभूमि' में क्या है खास?
सलमान खान दर्शकों के लिए 'मातृभूमि' की रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करें, उससे पहले भाईजान ने यह फिल्म दिग्गज निर्देशक सुभाष घई को दिखाई, जिन्होंने इत्मीनान से बैठकर पूरी मूवी देखी और उसके बाद इसका रिव्यू किया। मातृभूमि का रिव्यू करते हुए सुभाष घई ने इसे 'मस्ट वॉच' फिल्म बताया।
उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर मातृभूमि का पहला रिव्यू शेयर करते हुए लिखा, "आज मैंने अपूर्व लाखिया की फिल्म 'मातृभूमि' का एक रफ कट देखा है, जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका निभा रहे है। अपने फेवरेट डायरेक्टर को एक साथ देखकर खुशी हो रही है। सलमान खान की ये फिल्म भारत और चीन के सैनिकों की दिल छूने वाली कहानी है, जिसमें सोल्जर्स के परिवार और देश के प्रति इमोशन को बड़ी ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। यह सभी के लिए मस्ट वॉच मूवी है।"
यह भी पढ़ें- रात 3 बजे Salman Khan ने दी फैंस को ईदी, मातृभूमि के गाने Main Hoon का टीजर किया रिलीज
मुदस्सर खान ने मूवी को बताया 'बाप लेवल'
सुभाष घई के अलावा निर्देशक मुदस्सर अजीज ने भी सलमान खान की फिल्म में एनर्जी और परफॉर्मेंस की तारीफ की। मुदस्सर ने कहा, "अभी मैंने सलमान खान सर के साथ 'मातृभूमि' में एक गाना किया है, जो बहुत बड़ा सॉन्ग है। उसमें 200 डांसर हैं, गाना एडिट पर है और सलमान खान ने उसमें बाप लेवल परफॉर्म किया है। 5 दिन में हमने यह गाना शूट किया है।"
खबरें और भी
-1780041852292.jpg)
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का अधिकांश हिस्सा लद्दाख में शूट हुआ है। इस फिल्म के लिए भाईजान ने काफी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया था। मातृभूमि का पहला टाइटल 'बैटल ऑफ गलवान' था, लेकिन बाद में इसे बदला गया। देशभक्ति मूवी में पहली बार सलमान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह होंगी। इसका एक गाना बीते दिन ही रिलीज हुआ है, जो लोगों को पसंद आ रहा है।