रात 3 बजे Salman Khan ने दी फैंस को ईदी, मातृभूमि के गाने Main Hoon का टीजर किया रिलीज
सलमान खान ने ईद के मौके पर अपनी आगामी वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि' का भावुक गाना 'मैं हूं' रिलीज किया। ...और पढ़ें
-1779945686195_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) वॉर ड्रामा फिल्म मातृभूमि: में वॉर रेस्ट इन पीस (Maatrubhumi) के जरिए फिल्म पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। हाल ही में सलमान ने फैंस को ईद के मौके पर सरप्राइज दिया।
इस फिल्म के लेटेस्ट गाने ने साबित कर दिया कि मातृभूमि (Maatrubhumi new song) केवल हथियारों, बॉर्डरों और युद्धक्षेत्रों की कहानी नहीं बल्कि इससे कई आगे है। फिल्म के नए गाने मैं हूं में प्रेम, तड़प और देश की सेवा करने की भावनात्मक पहलू पर ध्यान केंद्रित किया गया है। ये कोई रोमांटिक या देशभक्ति गीत नहीं बल्कि बेहद इमोशनल सॉन्ग है।
यह भी पढ़ें- Salman Khan के ऑनस्क्रीन 'पिता' ने क्यों मोड़ा बॉलीवुड से मुंह? अमिताभ बच्चन से एक्टर का है खास रिश्ता
गाने में दिखी चित्रांगदा के साथ केमिस्ट्री
गाने में चित्रांगदा और सलमान खान की खूबसूरती केमिस्ट्री दिखाई गई है। इस नए वर्जन को श्रेया घोषाल और कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल ने अपनी आवाज दी है। मैं हूं गाने में चित्रांगदा के किरदार को काफी इमोशनल दिखाया गया है। गाने में चित्रांगदा को सलमान की याद आ रही है क्योंकि वो बॉर्डर के पास जंग लड़ने गए हुए हैं और वो यादों में खोई हुईं हैं।
-1779946032352.jpg)
फैंस ने भाईजान को बधाई
इस म्यूजिक वीडियो के आते ही फैंस कमेंट करने लगे। सलमान ने ये गाना रात के 3 बजे पोस्ट किया लेकिन उस समय भी भाईजान के फैंस जागे हुए थे और कमेंट करने में नहीं चूके। काफी लोगों ने कॉमेंट करते हुए सलमान के लिए 'ईद मुबारक भाईजान' लिखा है। एक ने कहा, 'ईद मुबारक, मैं आपके ही पोस्ट का इंतजार कर रहा था।' तो वहीं कुछ लोगों ने सलमान खान को सो जाने के लिए कहा। एक ने लिखा- भाईजान, अभी रात है, सो जाओ।
खबरें और भी
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी फिल्म?
अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित, मातृभूमि को पहले बैटल ऑफ गलवान टाइटल दिया गया था। यह भारत और चीन के बीच 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित है। सलमान खान ने फिल्म में कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभाई है, जो भारतीय सेना के अधिकारी थे। उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। फिल्म को पहले 17 अप्रैल को रिलीज किया जाना था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। नई रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- 'Varun Dhawan कभी सलमान...' है जवानी तो इश्क होना है में 'चुनरी चुनरी' गाने के रीमेक पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्य