यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Madhuri Dixit ने मां के लिए रखी शोक सभा, जैकी श्रॉफ, विद्या बालन, बोनी कपूर जैसे कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
Madhuri Dixit Mother Prayer Meet माधुरी दीक्षित फिल्म एक्ट्रेस है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है। अब उन्होंने अपनी दिवंगत मां की याद में श ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Madhuri Dixit Mother Prayer Meet: माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ श्रीराम नेने में मुंबई में अभिनेत्री की दिवंगत मां स्नेहलता के लिए शोक सभा का आयोजन किया था। इसमें बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भाग लिया है। मैं विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, जैकी श्रॉफ जैसे नाम शामिल है।
माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का 11 मार्च को निधन हो गया था
गौरतलब है कि माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का 90 वर्ष की आयु में 11 मार्च को निधन हो गया था। इस अवसर पर उनके बेटे रायन भी नजर आए। वहीं, श्रद्धांजलि देते सुभाष घई, सूरज बडजात्या को भी देखा गया, जिन्होंने उनके साथ राम लखन और हम आपके हैं कौन जैसी फिल्में बनाई है। माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने और उनके बेटे ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी था। उनका बड़ा बेटा अभी अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है। विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ आई थी। वहीं, रितेश देशमुख, मनीष पॉल, जॉनी लीवर, जावेद जाफरी जैसे लोगों ने भी श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। इस अवसर पर बोनी कपूर, रमेश तौरानी, अभिनेता बिंदु भी नजर आए।

Ranbir Kapoor का दावा, आलिया भट्ट से लड़ाई होने पर सबसे पहले कहते हैं सॉरी
मां स्नेहलता दीक्षित के निधन पर माधुरी दीक्षित ने वक्तव्य जारी किया था
मां स्नेहलता दीक्षित के निधन पर माधुरी दीक्षित ने एक वक्तव्य जारी करते हुए कहा था, 'हमारी प्यारी आई। स्नेहलता शांति से चल बसी। उन्होंने अपने खास लोगों के बीच हमें अलविदा कहा।' माधुरी दीक्षित की दो बड़ी बहनें और एक बड़ा भाई है। उनके पिता शंकर दीक्षित का 91 वर्ष की आयु में 2013 में निधन हो गया था।
Shark Tank India के जज रहे अशनीर ग्रोवर बेटे को स्कूल रिजल्ट के बाद ले गए हाईकोर्ट, बताया कारण
माधुरी दीक्षित को प्राइम वीडियो की फिल्म मजा मा में देखा गया था
माधुरी दीक्षित को पिछली बार प्राइम वीडियो की फिल्म मजा मा में देखा गया था। यह एक फैमिली ड्रामा था। इसका निर्देशन आनंद तिवारी ने किया था। वह नेटफ्लिक्स की सीरीज में भी नजर आई थी, जिसका निर्माण करण जौहर ने किया था। माधुरी दीक्षित का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।