Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor का दावा, आलिया भट्ट से लड़ाई होने पर सबसे पहले कहते हैं सॉरी

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 17 Mar 2023 08:51 PM (IST)

    Alia Bhatt Ranbir Kapoor Fight आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 2022 में शादी कर ली है। अब रणबीर कपूर ने करीना कपूर को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने ...और पढ़ें

    Alia Bhatt Ranbir Kapoor Fight: आलिया भट्ट फिल्म एक्ट्रेस है।
    Alia Bhatt Ranbir Kapoor Fight: आलिया भट्ट फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Ranbir Kapoor Fight: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी कर ली है। अब करीना कपूर को दिए इंटरव्यू व्हाट विमेन वांट में उन्होंने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। व्हाट विमेन वांट का ये चौथा सीजन है। यह इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पहले एपिसोड में रणबीर कपूर नजर आए हैं।

    करीना कपूर रणबीर कपूर से उनके रिश्ते को लेकर बात करती है

    शो में करीना कपूर रणबीर कपूर से उनके रिश्ते को लेकर बात करती है। वह पूछती है, 'जागते हुए लड़ाई करते हो या सो जाते हो?' इस पर रणबीर कपूर कहते हैं, 'मैं सो जाता हूं फिर से सुबह शुरू करता हूं। क्या होता है कि जब कपल में लड़ाई होती है, तो कई बार कई सारी चीजें कही जाती है जो कि मायने नहीं रखती है। हालांकि, लड़ाई के दौरान कही गई तीन-चार बातें सामने वाले के मन में रह जाती हैं, जिसके बारे में बात करना जरूरी है और यह हिट ऑफ द मोमेंट में होता है। तो मुझे लगता है, जब लड़ाई हो रही होती है तो मैं दूर हो जाता हूं।'

    Shark Tank India के जज रहे अशनीर ग्रोवर बेटे को स्कूल रिजल्ट के बाद ले गए हाईकोर्ट, बताया कारण

    रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ रिश्ते पर बात की है

    इस पर करीना कपूर उनसे पूछती हैं, 'आप इतने सेंसिबल कैसे हैं? वह उन पर आरोप लगाती हैं कि वह इंटरव्यू में पहले से तैयार होकर आए हैं। इस पर रणबीर कपूर कहते हैं कि उन्हें नहीं पता कि क्या प्रश्न होने वाले हैं। वह आगे कहते हैं, 'मुझे लगता है आलिया और मेरा रिश्ता अच्छा हैं और हमारे बीच जो स्पेस है वह और भी अच्छा है। वह वकील है, जब उसे लगता है कि कोई बात गलत है, तब वह तब तक उस पर बहस करती है जब तक कि वह अपना मत ना रख दें। मुझे कोई इगो नहीं है। मेरी कोई सेल्फ रिस्पेक्ट भी नहीं है। मैं बहुत खुश हूं। मैं सॉरी पहले कहता हूं, भले मैं राइट रहूं या रांग।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Mirchi Plus (@mirchiplus)

    रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से अप्रैल 2022 में शादी की

    रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से अप्रैल 2022 में शादी की। इसके बाद उन्हें नवंबर 2022 में ही बेटी हुई। रणबीर कपूर जल्द एनिमल में नजर आएंगे। इन दिनों उनकी फिल्म तू झूठी मक्कार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार कर रही है जो कि 8 मार्च को रिलीज हुई थी।

    खबरें और भी

    क्रिकेटर 'शुबमन गिल' से जुड़ा प्रश्न पूछने पर रश्मिका मंदाना को आई शर्म, दिया ऐसा रिएक्शन

    View this post on Instagram

    A post shared by Mirchi Plus (@mirchiplus)