Haunted 3D Echoes of The Past की बाप निकली 15 साल पुरानी हॉरर थ्रिलर, शापित हवेली में भूत देख सहम गए थे लोग
15 साल पहले एक ऐसी हॉरर थ्रिलर फिल्म को रिलीज किया गया था, जिसने सही मायने में डरावनी मूवी की परिभाषा को बदलकर रख दिया था। ...और पढ़ें
-1781510391389_m.webp)
बॉलीवुड की बेस्ट हॉरर मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
हिंदी सिनेमा की सबसे डरावनी फिल्म
साल 2011 में रिलीज हुई थी ये मूवी
हॉरर थ्रिलर फिल्म की कहानी थी खौफनाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में अभिनेता महाक्षय चक्रवर्ती स्टारर लेटेस्ट फिल्म हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट (Haunted 3D Echoes of the Past) को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। ये फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ती हुई नजर आ रही है, जिसकी वजह से इसकी खूब चर्चा भी हो रही है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि 15 साल पहले हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट से भी डरावनी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसे देखकर लोग सहम गए थे।
बॉलीवुड की क्लट हॉरर थ्रिलर
जिस फिल्म के 15 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, उसमें एक शापित हवेली की कहानी दिखाई गई थी। जिसमें भूत भेष बदल-बदलकर एक लड़की को परेशान करता है। वह उस लड़की के प्रेमी लड़के भी पीछे पड़ जाता है। आज भी ये फिल्म बॉलीवुड मोस्ट हॉरर मूवी के तौर पर जानी जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि उस फिल्म का नाम हॉन्टेड 3डी (Haunted 3D) थी।

यह भी पढ़ें- Haunted 3D Echoes of The Past Collection: भूत के कब्जे में दुनियाभर का बॉक्स ऑफिस, कमाई करेगी हैरान
जी हां अभिनेता महाक्षय चक्रवर्ती और एक्ट्रेस टिया बाजपेयी स्टारर हॉन्टेड फिल्म को साल 2011 में थिएटर्स में रिलीज किया गया था। इस मूवी का डायरेक्शन विक्रम भट्ट ने किया था और उनकी अन्य डरावनी फिल्मों की तरह हॉन्टेड 3डी ने भी सफलता हासिल की थी।
-1781511015543.jpg)
हॉन्टेड 3डी की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसकी दमदार कहानी और गाने रहे थे। उस दौर में महाक्षय की मूवी के गानों ने फैंस का दिल जीत लिया था और आज भी उन्हें खूब जाना जाता है। इतना ही नहीं भूतिया कहानी ने भी फैंस को काफी इंप्रेस किया था। बता दें कि इस मूवी में अभिनेता आरिफ जकारिया ने भूत का किरदार निभाया था।
खबरें और भी
हॉन्टेड 3डी का सीक्वल है ये फिल्म
दरअसल हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट फिल्म 2011 वाली हॉन्टेड 3डी का सीक्वेल है। पहले पार्ट की तरह इस हॉरर थ्रिलर का दूसरा भाग भी सफलता की राह पर चलता हुआ नजर आ रहा है। अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नई वाली हॉन्टेड रिलीज के पहले तीन दिन में 10 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है और वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 15 करोड़ की कमाई कर ली है।