Haunted 3D Collection Day 1: पहले दिन कंगना-दिलजीत की फिल्में पस्त, 'हॉन्टेड 3डी' ने मार ली बाजी; शॉकिंग है कमाई
Haunted 3D Box Office Collection Day 1: हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट ने पहले दिन 6 फिल्मों से ज्यादा बिजनेस किया है। ...और पढ़ें

हॉन्टेड 3डी ने की सबसे ज्यादा कमाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
हॉन्टेड 3डी ने पहले दिन किया धांसू कलेक्शन
कंगना और दिलजीत की फिल्में भी हुईं पीछे
12 जून को 6 फिल्मों का हुआ था महाक्लैश
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 15 साल बाद हॉन्टेड 3डी (Haunted 3D) का सीक्वल हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट (Haunted 3D: Echoes of the Past) आ गया है। फिल्म को लेकर भले ही ज्यादा बज न हो, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करके सबको हैरान कर दिया है।
12 जून के दिन एक साथ 6-6 फिल्में रिलीज हुईं। कंगना रनौत से लेकर दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी जैसे टैलेंटेड स्टार्स की फिल्मों के बीच हॉरर मूवी हॉन्टेड 3डी 2 ने धमाल मचा दिया। इस फिल्म ने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई की है।
क्लैश के बावजूद छाई हॉरर फिल्म
बीते दिन सिनेमाघरों में एक साथ 6-6 फिल्में आईं, जिनमें भारत भाग्य विधाता, मैं वापस आऊंगा, गवर्नर, द नर्मदा स्टोरी, हॉन्टेड 3डी: एकोज ऑफ द पास्ट और हीर सारा हैं। सारी फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं। कोई रोमांटिक है, कोई सच्ची घटना पर आधारित है तो कोई हॉरर है।
हॉन्टेड 3डी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हालांकि, इन 6 फिल्मों में बाजी जिस फिल्म ने मारी, वो कंगना या दिलजीत की नहीं, बल्कि हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3डी: एकोज ऑफ द पास्ट है। फिल्म ने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई की है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती की फिल्म हॉन्टेड 3डी के सीक्वल ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 2.90 करोड़ रुपये है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 6 करोड़ के खर्च में कमाई 1900 करोड़... Obsession के आगे हिट फिल्मों के रिकॉर्ड चकनाचूर, धड़ाधड़ बिक रहीं टिकटें
कंगना-दिलजीत पर भारी पड़ी हॉरर थ्रिलर
हॉन्टेड 3डी के साथ सिनेमाघरों में इम्तियाज अली निर्देशित मैं वापस आऊंगा और कंगना रनौत स्टारर भारत भाग्य विधाता रिलीज हुई। इन फिल्मों की कमाई ठीक-ठाक रही।
- मैं वापस आऊंगा- 1.15 करोड़ रुपये
- भारत भाग्य विधाता- 1 करोड़ रुपये
- गवर्नर- 90 लाख रुपये
इसके अलावा सिनेमाघरों में द नर्मदा स्टोरी भी रिलीज हुई, जिसने करीब 10 हजार रुपये का ही कलेक्शन किया है। हीर सारा फिल्म का कलेक्शन भी हजारों में सिमट गया। इसका मतलब है कि जून के महीने में हॉरर फिल्म का जलवा देखने को मिल सकता है।