Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पुलिस ने डंडे मारे...खाना तक मांगना पड़ा', नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद Mithun Chakraborty हुए थे पैसों के मोहताज

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 08:22 AM (IST)

    मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह ने हाल ही में बताया कि उनके पिता की जिंदगी में एक समय ऐसा था, जब उन्होंने पैसों की तंगी की वजह से खाना भी मांगकर खाया था ...और पढ़ें

    नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद भी स्ट्रगल कर रहे थे मिथुन दा/ फोटो- Instagram

    नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद भी स्ट्रगल कर रहे थे मिथुन दा/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. आर्थिक तंगी के बाद भी जब मिथुन दा ने नहीं मानी थी हार

    2. रिपोर्टर को इंटरव्यू देने के लिए मांगकर खाया था खाना

    3. बेटे मिमोह ने बयां किए पिता के संघर्ष का दर्द

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्हें बॉलीवुड का 'डिस्को डांसर' भी कहा जाता है। यह इमेजिन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है कि राष्ट्रीय सम्मान पाने के बाद भी हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दूसरों से मांग के खाना खाने की नौबत आई होगी।

    हालांकि, ऐसा हुआ है। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं,बल्कि उन्हीं के ही बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने किया है। अभिनेता ने बताया कि शुरूआती करियर में उनके पिता मिथुन दा को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

    रात में पार्क में सोया करते थे मिथुन चक्रवर्ती

    मिमोह चक्रवर्ती ने सिद्धार्थ कनन को दिए गए इंटरव्यू में अपने पिता के संघर्ष के बारे में बातचीत करते हुए कहा, "पापा के स्ट्रगल की कहानी मुझे अंदर से झकझोर देती है। वह मुझे बताया करते थे कि कैसे उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा था, जब वह पार्क में सोया करते थे और पुलिसवाला आता था और उन्हें मारकर वहां से भगाता था। वह उनसे बोलता था कि यहां पर सोने की अनुमति नहीं है, कहीं और जाकर तुम रात बिताओ।"

    यह भी पढ़ें- 'मेरा सबसे गंदा...' डायरेक्टर ने झूठ बोलकर श्रीदेवी का Kissing Scene किया था शूट, एक्ट्रेस को देनी पड़ी धमकी

    MIMOH

    रिपोर्टर से मांग कर खाया था खाना

    मिमोह ने उस समय के बारे में भी बात की, जब मिथुन चक्रवर्ती को उनके काम के लिए पहचान तो मिल रही थी, लेकिन आर्थिक तंगी ने तब भी अभिनेता का पीछा नहीं छोड़ा। मिमोह ने कहा,

    खबरें और भी

    "जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए अवॉर्ड जीता था, तो एक रिपोर्टर उन्हें ढूंढकर उनका इंटरव्यू लेना चाहता था, लेकिन मेरे पिता कहीं भी नहीं मिल रहे थे। उसे कहीं से ये पता चला कि मिथुन चक्रवर्ती भी उसे ढूंढ रहे हैं और इंटरव्यू देना चाहते हैं। पापा ने बताया था कि वह रिपोर्टर को एक शर्त पर इंटरव्यू देने के लिए राजी हुए थे। उन्होंने रिपोर्टर से कहा था कि मुझे पहले खाना खिला दो, क्योंकि मैंने कुछ खाया नहीं हुआ था। ये तब की बात है, जब उन्होंने अपना पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था।"

    MIMOH 1

    मिमोह ने जाते-जाते यह भी बताया कि उनके पिता के संघर्ष ने ही उन्हें इतना मजबूत बना दिया है कि वह क्रिटिसिज्म और ट्रोलिंग को हैंडल कर पाते हैं। अभिनेता ने कहा, "मैंने पिता की इस तरह की कई कहानियां सुनी है। जब भी मेरे रास्ते में कोई प्रॉब्लम आती है, चाहे वो ट्रोलिंग हो...या लोगों की बातें, मुझे सिर्फ अपने पिता के वही दिन याद आते हैं।"

    सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है 'हॉन्टेड'

    मिथुन चक्रवर्ती के लाडले महाक्षय चक्रवर्ती ने अपन करियर की शुरुआत साल 2008 में फिल्म जिम्मी से की थी। इसके बाद वह विक्रम भट्ट की फिल्म 'हॉन्टेड 3D' में आए, जिसके लिए उन्हें तारीफ मिली। अब सालों बाद मिमोह इसी फिल्म का सीक्वल 'हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट' लेकर 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में लौट रहे हैं, जिसके उनके अपोजिट चेतना पांडे हैं।

    यह भी पढ़ें- रेखा-माधुरी से अमिताभ-गोविंदा तक... 'मिथुन दा' की वो 29 फिल्में जो आजतक नहीं हुईं रिलीज; क्यों लगा 'ग्रहण'?