Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    6 करोड़ के खर्च में कमाई 1900 करोड़... Obsession के आगे हिट फिल्मों के रिकॉर्ड चकनाचूर, धड़ाधड़ बिक रहीं टिकटें

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 07:30 AM (IST)

    इन दिनों हॉलीवुड के गलियारों में एक अनोखी दीवानगी की चर्चा है। मात्र छह करोड़ रुपये में बनी करी बार्कर निर्देशित 'आब्सेशन' (Obsession) तोड़ चुकी है कई ...और पढ़ें

    300 गुना मुनाफा कमाने वाली फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    300 गुना मुनाफा कमाने वाली फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. दुनियाभर में ऑब्सेशन के लिए ऑब्सेस्ड हुए लोग

    2. ऑब्सेशन ने खर्च से 300 गुना से ज्यादा की कमाई

    3. चंद दिनों में फिल्म का कलेक्शन 1900 करोड़ के पार

    आरती तिवारी, नई दिल्ली। हॉलीवुड में इन दिनों 'ऑब्सेशन' (Obsession Movie) नामक ऐसा तूफान आया है, जिसकी चर्चा बड़े-बड़े फिल्म स्टूडियोज और सुपरस्टार्स के बीच हो रही है। दर्शकों के लिए भले ही यह मनोरंजन है मगर मात्र 6.3 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने रिलीज के महज चार सप्ताह में 1,900 करोड़ रुपये की वैश्विक कमाई कर ली है।

    इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया था दम

    टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में जब 'ऑब्सेशन' को दिखाया गया था, तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह इतिहास रच देगी। इस फिल्म ने अब तक के फिल्म फेस्टिवल इतिहास की सबसे बड़ी 'एक्विजिशन' ( फेस्टिवल के दौरान किसी बड़ी कंपनी द्वारा खरीदे जाने के बाद बंपर कमाई करने वाली फिल्म) बनने का गौरव हासिल कर लिया है।

    बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

    इस मामले में इसने दिग्गज डाक्युमेंट्री फिल्म 'फारेनहाइट 9/11' का सालों पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। आमतौर पर हॉरर फिल्में दूसरे सप्ताह तक अपना असर खोने लगती हैं, लेकिन टिकटों की लगातार बढ़ती बिक्री के मामले में इस फिल्म की तुलना लीजेंड्री डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग की क्लासिक फिल्म 'ई.टी.' से की जा रही है। 

    यह भी पढ़ें- Obsession की बॉक्स ऑफिस सक्सेस से दंग हुए राम गोपाल वर्मा, बताया- हॉरर फिल्म में क्या है सबसे खास

    Obsession Film

    किसने बनाई ऑब्सेशन मूवी?

    एकतरफा प्यार की मन्नत कब स्वयं नायक की जीवन की सबसे बड़ी गलती बन जाती है, इस फिल्म में बड़े ही खौफनाक और रूह कंपा देने वाले अंजाम के साथ बताया गया है। मूल रूप से यूट्यूब स्केच कामेडियन से निर्देशक बने फिल्म के डायरेक्टर, राइटर और एडिटर करी बार्कर की तारीफ हर तरफ हो रही है।

    खबरें और भी

    भारत में ऑब्सेशन ने कितना कमाया?

    29 मई को भारत में रिलीज हुई इस फिल्म को यहां भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इंटरनेट मीडिया पर लगातार चर्चा के कारण इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 18 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- Obsession Box Office Collection: इंडिया में हुई हॉरर थ्रिलर की चांदी, मोटी कमाई से भर दी मेकर्स की झोली