Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Obsession की बॉक्स ऑफिस सक्सेस से दंग हुए राम गोपाल वर्मा, बताया- हॉरर फिल्म में क्या है सबसे खास

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 10:07 PM (IST)

    हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ऑब्सेशन (Obsession) की हर ओर चर्चा हो रही है। अब राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने फिल्म की सफलता पर रिएक्शन दिया। ...और पढ़ें

    ऑब्सेशन की सफलता पर बोले राम गोपाल वर्मा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ऑब्सेशन की सफलता पर बोले राम गोपाल वर्मा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड की हालिया हॉरर फिल्म ऑब्सेशन (Obsession) ने बॉलीवुड सेलेब्स को भी ऑब्सेस्ड कर दिया। फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है और यह दुनियाभर में ताबड़तोड़ कलेक्शन भी कर रही है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1900 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। 

    हाल ही में फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने फिल्म ऑब्सेशन देखी और वह खुद भी इस फिल्म से ऑब्सेस्ड हो गए। उन्होंने एक्स हैंडल पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट करके इस हॉरर फिल्म की तारीफों के पुल बांधे हैं। साथ ही फिल्म की सक्सेस पर हैरानगी जताई है।

    ऑब्सेशन ने तोड़ा मिथक

    एक्स हैंडल पर राम गोपाल वर्मा ने कहा, "मुझे 'ऑब्सेशन' फिल्म बहुत पसंद आई। कुछ हफ्ते पहले तक पूरी इंडस्ट्री का मानना था कि सिर्फ बड़े स्टार्स, भारी बजट और VFX वाली फिल्में ही दर्शकों को थिएटर तक खींच सकती हैं, लेकिन 'ऑब्सेशन' ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया। इसमें न तो बड़े स्टार्स हैं, न शानदार लोकेशन्स, न भव्य प्रोडक्शन डिजाइन, न विदेश में शूटिंग और न ही टॉप टेक्नीशियंस।

    Obsession

    इसके बताए गए 7 करोड़ (भारतीय) बजट के बावजूद, यह साफ दिखता है कि तकनीकी फीस को छोड़कर इसकी असल मेकिंग कॉस्ट 70 लाख से ज्यादा नहीं हो सकती क्योंकि इसे सिर्फ 3 जगहों पर शूट किया गया है (एक साधारण घर के दो कमरे, कार के अंदर का हिस्सा और एक छोटी दुकान के अंदर का हिस्सा)।

    खबरें और भी

    डायरेक्टर की तारीफों के बांधे पुल

    राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के डायरेक्टर करी बार्कर (Curry Barker) की तारीफ करते हुए कहा, "डायरेक्टर का स्टाइल देखने में तो सरल है लेकिन बहुत अनोखा है (मुझे खास तौर पर कई शॉट्स में 'हेड स्पेस' का ज्यादा इस्तेमाल पसंद आया, जो अजीब तरह से फिल्म के मूड को और बेहतर बनाता है)। वह एडिटिंग को सिर्फ एक तकनीकी काम नहीं, बल्कि एक मनोवैज्ञानिक हथियार की तरह इस्तेमाल करते हैं, जिसमें तेजी से कट लगाने के साथ-साथ लंबे शॉट्स भी रखे जाते हैं (जैसे इंटरवल वाले शॉट में निक्की के चेहरे पर लंबे समय तक फोकस करना)।

    यह भी पढ़ें- Obsession Box Office Collection: इंडिया में हुई हॉरर थ्रिलर की चांदी, मोटी कमाई से भर दी मेकर्स की झोली

    सीन में तनाव पैदा करने की तकनीक

    राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा, "इस तरह के लंबे शॉट्स असहनीय तनाव पैदा करते हैं क्योंकि दर्शक बिना किसी रास्ते के किरदार के नजरिए में फंस जाते हैं। तेज साउंड इफेक्ट्स (दरवाजे का जोर से बंद होना, अचानक हंसी, दिल की धड़कन) पर कट लगाकर रिदम बनाना वाकई कमाल का है। बार्कर की एडिटिंग फिलॉसफी कुछ ऐसी लगती है- 'दर्शक वही महसूस करें जो किरदार महसूस कर रहा है- यानी अस्थिरता।'"

     

    राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के बारे में बताया कि करी बार्कर ने फिल्म की एडिटिंग को पारंपरिक रखने की बजाय नया तरीका अपनाया जिसने इस फिल्म को और बेहतरीन कर दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा, "1 मिलियन डॉलर से कम बजट में अब तक हुई 179 मिलियन डॉलर की कमाई से भी ज्यादा, जिस चीज पर गौर करने की जरूरत है, वह है इसकी जबरदस्त एडिटिंग और साउंड डिजाइन तकनीकें और साथ ही कैरेक्टर डिजाइन भी।

    यह भी पढ़ें- Hollywood को यूट्यूबर्स से खतरा! 5 मिनट की वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स ने बना दीं करोड़ों की हॉरर फिल्में