Haunted 3D Echoes of The Past Collection: भूत के कब्जे में दुनियाभर का बॉक्स ऑफिस, कमाई करेगी हैरान
Haunted 3D Worldwide Collection: महाक्षय चक्रवर्ती स्टारर हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट ने कमाई के मामले में दुनियाभर में अपनी हुकूमत जमा ली है। ...और पढ़ें
-1781501212203_m.webp)
हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट की कमाई शॉकिंग
दुनियाभर में बंपर कलेक्शन से मारी बाजी
इन फिल्मों पर भारी पड़ी हॉन्टेड 3डी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Haunted 3D Echoes of The Past Worldwide Collection: हिंदी सिनेमा की कल्ट हॉरर थ्रिलर हॉन्टेड 3डी का सीक्वल यानी हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। अभिनेता महाक्षय चक्रवर्ती की इस हॉरर फिल्म ने सभी को अपनी कमर्शियल परफॉर्मेंस से हैरान किया है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट का दबदबा देखने को मिला है और महाक्षय की इस मूवी भूतिया फिल्म ने बंपर कलेक्शन करके दिखाया है। आइए एक नजर हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट की वर्ल्डवाइड कमाई पर डालते हैं-
हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन
बीते शुक्रवार ोक हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट को थिएटर्स में रिलीज किया गया। फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की इस फिल्म को लेकर ये कहा जा रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी। लेकिन हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट ने सभी को चौंका दिया और शानदार कमाई करके दिखाई।
यह भी पढ़ें- Box Office: वीकेंड पर हॉन्टेड ने पलटी बाजी, 'भारत भाग्य विधाता' की चांदी; Main Vaapas Aaunga और गवर्नर का रहा ऐसा हाल
-1781502010985.jpg)
इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी इस हॉरर थ्रिलर का कमाल देखने को मिला है, जिसका अंदाजा आप हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट के तीसरे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के जरिए आसीन से लगा सकते हैं।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को महाक्षय चक्रवर्ती और चेतना पांडे स्टारर फिल्म हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट ने ग्लोबली करीब 5 करोड़ का कारोबार किया है, इसके साथ ही ओपनिंग वीकेंड तक इस फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई 15 करोड़ के करीब पहुंच गई है, जोकि एक अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है।
खबरें और भी

अगर इसी तरह से विक्रम भट्ट की इस लेटेस्ट हॉरर मूवी की कमाई का सिलसिला चलता रहा तो यकीनन तौर पर हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट एक स्लीपर हिट फिल्म बन सकती है।
हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट ने नहीं मानी हारी
बीते 12 जून को बड़े पर्दे पर सिर्फ हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट ही नहीं बल्कि कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता और दिलजीत दोसांझ स्टारर मैं वापस आऊंगा सहित अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री की कुल 6 फिल्मों को रिलीज किया गया। ऐसे में ओपनिंग वीकेंड बीतने के बाद फिलहाल कमाई के मामले में हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट नंबर-1 पर बनी हुई है।