यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mahashivratri 2024: 'हनु-मैन' के बाद Luv You Shankar की बारी, Shreyas Talpade की मूवी के टीजर में दिखा धांसू VFX
हार्ट अटैक के बाद जल्द ही एक्टर Shreyas Talpade फिल्मी दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता की अगली फिल्म लव यू शंकर की अनाउंसमेंट हो गई है ...और पढ़ें

HighLights
- लव यू शंकर का टीजर रिलीज
- श्रेयस तलपडे की अगली फिल्म
- इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओम शांति ओम और गोलमाल अगेन जैसी कई फिल्मों के जरिए अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले कलाकार श्रेयस तलपडे की अगली फिल्म का एलान हो गया है। हार्ट अटैक से रिकवरी के बाद अभिनेता की ये पहली फिल्म है।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रेयस की लव यू शंकर की अनाउंसमेंट की गई है। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म का टीजर भी साझा किया गया है, जिसमें वीएफएक्स (VFX) को देख आपको तेजा सज्जा स्टारर हनु-मैन (Hanu-Man) की याद आ जाएगी। आइए एक नजर लव यू शंकर के इस टीजर पर डालते हैं।
श्रेयस तलपडे की अगली मूवी लव यू शंकर
अपनी शानदार एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग के दम पर श्रेयस तलपडे फिल्मों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते दिखते हैं। कुछ महीनों पहले उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से उनकी जान पर बन आई थी। लेकिन अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
.jpg)
श्रेयस तलपडे की अपकमिंग फिल्म लव यू शंकर का लेटेस्ट टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे खुद अभिनेता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस टीजर वीडियो में वीएफएक्स के माध्यम से बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी का दृश्य दिखाए जाते हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
इसके बाद हाथ में त्रिसूल लिए श्रेयस तलपडे भी नजर आते हैं। इस मूवी में उनके साथ एक्ट्रेस तनिषा मुखर्जी भी लीड रोल में दिखने वाली हैं। हांलाकि फिल्म की कहानी क्या होगी उसका अंदाजा अभी इस टीजर से नहीं लगाया जा सकता। लेकिन इस टीजर की तारीफ काफी की जा रही है।
कब रिलीज होगी लव यू शंकर
महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रेयस तलपडे ने भगवान शिव को समर्पित फिल्म लव यू शंकर की घोषणा की। साथ ही उन्होंने इसकी रिलीज डेट की भी जानकारी दी है। जिसके मुताबिक आने वाली नवरात्रि में 19 अप्रैल को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।