यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्रेकअप की खबरों के बीच इवेंट में इस तरह टकराए Malaika और Arjun, लेकिन नहीं की बातचीत
मलाइका अरोड़ा (Malika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) दोनों में से अभी तक किसी ने भी अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात नहीं की है। लेकिन लगातार वो कुछ ऐस ...और पढ़ें

HighLights
- इवेंट में एक-दूसरे से अलग -अलग बैठे नजर आए
- मलाइका ने किया अर्जुन को इग्नोर
- इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर हुए थे स्पॉट
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पिछले काफी समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप के रिश्तों में अनबन की खबरें आ रही हैं। दोनों अपने कथित ब्रेकअप को लेकर न्यूज में रहते हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वैसे तो मलाइका और अर्जुन के बीच खास रिश्ता था,लेकिन उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया है।
एक दूसरे से नहीं की बात
अब ब्रेकअप की इन अफवाहों के बीच मलाइका और अर्जुन को इंडिया कॉउचर वीक 2024 में डिजाइनर कुणाल रावल के फैशन शो में भाग लेते देखा गया। हालांकि एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो था दोनों का एक दूसरे को इग्नोर करना। दोनों के व्यवहार को देखकर लग रहा है कि एक्टर्स वाकई अलग हो गए हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों इवेंट में कई बार एक दूसरे के सामने से गुजरे लेकिन बातचीत नहीं हुई। एक तरफ जहां अर्जुन कपूर को कुछ फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए देखा गया वहीं मलाइका उनके पीछे से चुपचाप निकल लीं। प्रोग्राम के दौरान भी ये एक दूसरे से काफी दूर बैठे थे।
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर साथ नजर आए Malaika Arora और Arjun Kapoor, फैंस बोले - पैचअप हो गया क्या?
अर्जुन कपूर ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी थी जबकि मलाइका को व्हाइट आउटफिट में देखा गया।
.jpg)
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे
बता दें कि इससे पहले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। फैंस इससे यह अंदाजा लगा रहे थे कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है। शायद ये साथ में वेकेशन पर जा रहे हैं। लेकिन अब जो ये वीडियो सामने आया है उसे देखकर साफ लग रहा है कि अर्जुन और मलाइका ने अपना ब्रेकअप कन्फर्म कर दिया है। इसके अलावा दोनों बीच बीच में जो क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हैं उससे भी ब्रेकअप की अफवाह को हवा मिलती है।