Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arjun Kapoor ने रैंप वॉक पर फिदा हुईं Malaika Arora, वीडियो शेयर कर लिख दी दिल की बात

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 04:34 PM (IST)

    Malaika Arora Post To Arjun Kapoor अर्जुन कपूर ने मंगलवार को मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के जियो वर्ल्ड प्लाजा लग्जरी मॉल के इवेंट में रैंप वॉक किया ...और पढ़ें

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Photo instagram)
    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Photo instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Malaika Arora Post To Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा  (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर अपने  (Arjun Kapoor) की प्रेम कहानी हमेशा से ही सुर्खियों में रही है। लोगों को इन दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद आती है।

    हालांकि, कुछ दिनों पहले दोनों के ब्रेकअप की अफवाह भी सामने आई थी, लेकिन इस कपल ने अफवाहों को फैलाने वालों का मुंह बंद कर दिया था। वहीं अब मलाइका ने एक बार फिर अर्जुन कपूर पर प्यार बरसाया है।

    यह भी पढ़ें- Malaika Arora ने शेयर किया अपना बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो, बिन अर्जुन कपूर के दुबई पहुंची थी

    मलाइका अरोड़ा ने फिर अर्जुन पर बरसाया प्यार

    मलाइका अरोड़ा  (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ते, जिसको जब मौका मिलता है सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट साझा करते हैं। इस बार मलाइका अरोड़ा ने ऐसा किया। अर्जुन कपूर ने मंगलवार को मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के 'जियो वर्ल्ड प्लाजा लग्जरी मॉल' के इवेंट में रैंप वॉक किया।

    इस दौरान मलाइका उन्हें चीयर करती नजर आई। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के रैंप वॉक का वीडियो शेयर कर लिखा, उफ्फफफ क्या स्माइल है...हॉटस्टेपर। इसके अलावा दूसरे पर लिखा- जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉओ।

    मलाइका अरोड़ा का ब्लैक लुक

    यह भी पढ़ें- सुपर गॉर्जियस! 50 साल की Malaika Arora ने डीप नेक लहंगा-चोली पहन लगाई आग, ग्लैमरस लुक पर फिदा हुए फैंस

    इस इवेंट में मलाइका अरोड़ा ब्लैक कलर की शीर बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आई थी। इस पर उन्होंने बालों का हाई बन और क्लासी सिंपल नेकलेस कैरी किया था। इस लुक को कई लोगों ने पसंद किया तो वहीं कुछ ने ट्रोल भी किया।

    खबरें और भी

    मलाइका अरोड़ा का वर्क फ्रंट

    मलाइका अरोड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह टीवी शो झलक दिखला जा सीजन 11 में नजर आने वाली है। शो की शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है। इस शो में मलाइका अरोड़ा जज की भूमिका में नजर आएगी। मलाइका के अलावा डायरेक्टर फराह खान और एक्टर अरशद वारसी भी जज की कुर्सी संभालेंगे।