Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Malaika Arora ने शेयर किया अपना बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो, बिन अर्जुन कपूर के दुबई पहुंची थी

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 09:12 PM (IST)

    Malaika Arora Skydiving Video मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने 23 अक्टूबर को अपना 48वां जन्मदिन मनाया था। इस खास को एक्ट्रेस ने अकेले दुबई में अपना ब ...और पढ़ें

    मलाइका अरोड़ा का बर्थडे वीडियो ( Photo Instagram)
    मलाइका अरोड़ा का बर्थडे वीडियो ( Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Malaika Arora Skydiving Video:  बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने 23 अक्टूबर को अपना 48वां जन्मदिन मनाया था। इस खास को एक्ट्रेस ने अकेले दुबई में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। अब पूरे एक हफ्ते बाद मलाइका ने जश्न का वीडियो साझा किया है।  

    मलाइका ने शेयर किया बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो

    मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने सेलिब्रेशन का वीडियो साझा किया है, जिसमें वह स्काइडाइविंग करती नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन अदाकारा ने लिखा, 48 में जोरदार छलांग लगाई। मेरे जन्मदिन पर स्काइडाइविंग पागलपन था।

    यहां मैं बिल्कुल फ्री फील कर रही थी। ये जन्मदिन हमेशा याद रहेगा। अदाकारा ने अपने इस जन्मदिन को बेहद शांति और सुकून से सेलिब्रेट किया है। मलाइका अरोड़ा की इस वीडियो में ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर कहीं नजर नहीं आए।

    यह भी पढ़ें- Malaika Arora Video: मराठी लुक से मलाइका अरोड़ा ने मचाई सनसनी, 50 की उम्र में ग्लैमर से ढहाया कहर

    View this post on Instagram

    A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

    मलाइका ने शेयर की थी खास तस्वीरे

    इससे पहले मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज साझा की थी, जिसमें वह अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही थी। तस्वीरों के कैप्शन में लिखा था-  एक और साल के सूरज डूबने के साथ ही मैं 48 साल की हो गई हूं। मैं अपने लोगों और अपनी शांति के लिए आभारी हूं जो इस पूरी जर्नी में मेरे साथी रहे हैं।

    खबरें और भी

    मलाइका अरोड़ा का वर्कफ्रंट

    यह भी पढ़ें- सुपर गॉर्जियस! 50 साल की Malaika Arora ने डीप नेक लहंगा-चोली पहन लगाई आग, ग्लैमरस लुक पर फिदा हुए फैंस

    मलाइका के वर्कफ्रंट की बात करे तो अदाकारा टीवी शो झलक दिखला जा सीजन 11 में नजर आने वाली है। शो की शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है।  इस शो में मलाइका अरोड़ा जज की भूमिका में नजर आएगी। मलाइका के अलावा डायरेक्टर फराह खान और एक्टर अरशद वारसी भी जज की कुर्सी संभालेंगे। बता दें, शो की शूटिंग गोरेगांव के 'फिल्मिस्तान स्टूडियो' में हो रही है।