'पोते-पोतियों के बारे में मत सोचो ...'Malaika Arora के 23 साल के बेटे ने लिया फैसला, नहीं करना चाहता है शादी
मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ने अपनी मां से कहा कि वह शादी नहीं करेंगे और न ही बच्चे ...और पढ़ें
-1777739471591_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपने दशकों लंबे करियर में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपने प्रोफेशनल रीजन से ज्यादा पर्सनल वजहों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि अपने पूरे बुरे दौर में भी एक्ट्रेस दृढ़ता के साथ खड़ी रहीं और डटकर सामना किया।
आज उनके नाम पर एक लाइफस्टाइल ब्रांड, एक योग स्टूडियो, एक फैशन लेबल और यहां तक कि एक रेस्तरां भी है। 52 वर्षीय अभिनेत्री अक्सर कई मौकों पर अपने बेटे अरहान खान के साथ गहरा और स्नेहपूर्ण रिश्ते पर बात कर चुकी हैं। अरहान का जन्म साल 2002 में हुआ था और वो मलाइका और अरबाज खान के बेटे हैं।
यह भी पढ़ें- 33 साल के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग 53 साल की Malaika Arora का नैन-मटक्का, कृतिका-गौरव की पार्टी में चली ये चाल
बेटे ने किया मलाइका को कंफ्यूज
हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा से उनके और अरहान के रिश्ते को लेकर बात की गई कि वो अपने बेटे के साथ कैसा रिश्ता शेयर करती हैं? टाइम्स एंटरटेनमेंट को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने अरहान की उस बात को याद किया जिसने उन्हें कन्फ्यूज कर दिया था।
-1777739805505.jpg)
उन्होंने याद करते हुए बताया, “अरहान ने मुझसे कहा कि मां, मैं शादी नहीं करने वाला, है ना? तो कृपया पोते-पोतियों के बारे में सोचना छोड़ दीजिए।’ और मैंने कहा, ‘क्यों?’ उसने कहा, ‘मैं इस दुनिया में बच्चे क्यों लाना चाहूंगा जब AQI 500 और 1000 के आसपास हो? मैं ऐसा क्यों करना चाहूंगा?’
मलाइका ने बेटे को समझाने की कोशिश की
मलाइका बोलीं, ‘मैंने उससे कहा तुम पागल हो? नहीं, तुम्हें यह सब अनुभव करना चाहिए।’ लेकिन मैंने सोचा कि जैसा तुम्हें ठीक लगे करों, बस खुश रहो।' बता दें कि मलाइका और अरहान के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है और वो अपनी मॉम को जेन जी स्लैंग के बारे में भी बताते रहते हैं।
यह भी पढ़ें- बेटे से 8 साल बड़े सौरब बेदी संग नाम जुड़ने पर Malaika ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसा था Arhaan Khan का रिएक्शन?
