बेटे से 8 साल बड़े सौरब बेदी संग नाम जुड़ने पर Malaika ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसा था Arhaan Khan का रिएक्शन?
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में सौरब बेदी और हर्ष मेहता संग नाम जुड़ने पर रिएक्ट किया है। उन्होंने बताया ...और पढ़ें

अरहान खान ने मम्मी मलाइका के डेटिंग रूमर्स पर दिया ऐसा रिएक्शन/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद उन्होंने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। हालांकि, साल 2024 में उनसे भी उनका रिश्ता खत्म हो गया।
अर्जुन से अलग होने के बाद भी मलाइका अपनी लव लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई रहीं। बीते दिनों उनका नाम 'स्प्लिट्सविला' कंटेस्टेंट सौरब बेदी के साथ जुड़ रहा था। अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने बताया है कि उनकी लव लाइफ को लेकर उड़ रहे रूमर्स पर बेटे अरहान खान कैसे रिएक्ट करते हैं।
मलाइका के डेटिंग रूमर्स पर ऐसे रिएक्ट करते हैं अरहान
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने जब मुंबई में अपने रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया था, तो उस दौरान सौरब बेदी के साथ उनकी कोजी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन तस्वीरों और डेटिंग रूमर्स पर रिएक्ट करते हुए मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में 'कर्ली टेल्स' से बातचीत में कहा,
"यह सच में बहुत इरिटेटिंग है। अब मैं इन सभी बातों को जोक में लेती हूं। मैं और अरहान इन सभी रूमर्स को पढ़कर खूब हंसते हैं। मैं इन चीजों को प्लान नहीं करती हूं, जब यह होना होगा, हो जाएगा। फिलहाल, मैं खुश हूं और अपनी लाइफ में चीजें एक्सप्लोर कर रही हूं।"
यह भी पढ़ें- 33 साल के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग 53 साल की Malaika Arora का नैन-मटक्का, कृतिका-गौरव की पार्टी में चली ये चाल
'मैं अभी पार्टनर की तलाश नहीं कर रही हूं'- मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान दोनों मिलकर बेटे अरहान की को-पैरेंटिंग करते हैं। हालांकि, जिंदगी में एक सिंगल मदर के रूप में किसी साथी का होना कितना जरूरी है, इस पर भी मलाइका ने अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, "शुरू से दोबारा अपने लिए सब बनाना ही मुझे मोटिवेट करता है। हां, एक साथी का होना अच्छी बात है, लेकिन मैं अभी एक्टिवली कोई पार्टनर नहीं ढूंढ रही हूं। खुद अपनी जिंदगी बनाने पर मुझे बहुत गर्व है, मुझे खुद को पूर्ण करने के लिए किसी आदमी की जरूरत नहीं है। अगर मैं किसी के साथ रहूंगी, तो अपनी शर्तों पर रहूंगी।"
आपको बता दें कि सौरभ बेदी से पहले मलाइका अरोड़ा का नाम हर्ष मेहता के साथ भी जुड़ा था, जिनके साथ वह बीते दिनों कृतिका कामरा और गौरव कपूर की 'आफ्टर वेडिंग पार्टी' में पैपराजी के साथ लुका-छुप्पी का गेम खेलती नजर आई थीं।
-1774604916627.jpg)
