Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खामेनेई की मौत पर खुश हुईं ईरानी-बॉलीवुड एक्ट्रेस, इजरायल-ईरान युद्ध पर कहा- 'दम घुटने वाली सिचुएशन...'

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 06:27 PM (IST)

    Ayatollah Khamenei Death: अमेरिका-इजरायल के ईरान में अटैक के बाद सुप्रीम लीडर अत्ताउल्लाह खामेनेई की मौत हो गई। इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने ...और पढ़ें

    मंदाना करीमी ने खामेनेई की मौत पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

    मंदाना करीमी ने खामेनेई की मौत पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया का एक कोना अशांति से गुजर रहा है। अमेरिका-इजरायल का ईरान के साथ युद्ध चल रहा है। हाल ही में इजरायल के अटैक के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अत्ताउल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत हो गई है।

    खामेनेई की मौत पर ईरान में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक ओर लोग खामेनेई की मौत पर मातम मना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर वहां के ही लोग खुशी मना रहे हैं। खामेनेई की मौत के बाद पहले एलनाज नोरौजी ने जश्न मनाया था और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी (Mandana Karimi) ने भी रिएक्शन दिया है।

    खामेनेई की मौत पर मंदाना करीमी का पोस्ट

    क्या कूल हैं हम 3, भाग जॉनी और रॉय जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं ईरानी मूल की भारतीय एक्ट्रेस मंदाना करीमी उन लोगों में से एक हैं जो खामेनेई की मौत पर खुश हैं। वह सोशल मीडिया पर वीडियोज के जरिए इसका जश्न मना रही हैं।

    यह भी पढ़ें- ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर एक्ट्रेस का जश्न, नाचते-झूमते हुए शेयर किया वीडियो

    शोक मनाने वाले एंकर का पोस्ट किया शेयर

    उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक एंकर का खामेनेई की मौत का शोक मनाते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसे उन्होंने हंसी वाले इमोटिकॉन के साथ शेयर किया है।

    Mandana Karimi

    उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "IRIB के एंकरों को खामेनेई की मौत की खबर देते हुए रोते और विलाप करते हुए देखने जैसा कुछ नहीं।"

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Donya Delsouz (@donya.delsouz)

    मंदाना करीमी ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें एक बच्ची गाड़ी की छत से सिर निकालते हुए फ्रीडम महसूस कर रही है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, आज सुबह ईरानी लोग ऐसा महसूस कर रहे हैं।

    Mandana Karimi On Iran

    खबरें और भी

    इजरायल-ईरान युद्ध पर क्या बोलीं मंदाना?

    मंदाना करीमी ने बीते दिन एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने US-इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध पर बात की थी। उन्होंने कहा था, "कभी-कभी लोग युद्ध को लेकर खुश नहीं होते हैं, वे दम घुटने वाली सिचुएशन खत्म होने पर खुश होते हैं।"

    Mandana Karimi On Iran War

    उन्होंने यह भी कह था, "जब आप सालों से प्रेशर में होते हैं, आपके सपने दिन-ब-दिन छोटे होने लगते हैं, आप हर सुबह एंग्जाइटी के साथ उठते हैं। कई लोग जंग को मुक्ति की तरह देखते हैं। वो इसलिए नहीं कि उन्हें तबाही पसंद है, बल्कि उनके पास खोने के लिए कुछ बचा ही नहीं है।"

    यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में तनाव, दुबई में फंसीं Sonal Chauhan, PM मोदी से कहा- 'घर जाने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा'