विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Manoj Bajpayee बने महात्मा गांधी, बापू के लुक में नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

Published: Sun, 06 Sep 2026 11:01 AM (IST)

राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड विजेता एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी अगली फिल्म में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. मनोज बाजपेयी निभाएंगे बापू का किरदार

  2. पर्दे पर फिर दिखेगी महात्मा गांधी की कहानी

  3. इस डायरेक्टर संग काम कर रहे हैं मनोज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की अगली फिल्म का निर्माण NH स्टूडियोज द्वारा प्रेजेंटेड और बनारस मीडियावर्क्स प्रोडक्शन के तले अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हीरावत द्वारा प्रोड्यूस, की जाने वाली इस फिल्म को सुधीर मिश्रा द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। मूवी से मनोज का गांधी लुक सामने आने के बाद चर्चा और अधिक बढ़ गई है।

महात्मा गांधी बने मनोज बाजपेयी

अपने लुक और पात्रों के साथ प्रयोग करना कलाकार के काम का सबसे अहम हिस्सा है। अभिनेता मनोज बाजपेयी तो इसमें कुछ ज्यादा ही माहिर हैं। अब वह अगाामी दिनों में सुधीर मिश्रा निर्देशित फिल्म में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भूमिका में नजर आएंगे। अपने करियर में पहली बार मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी की भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- 'कर्ज चुकाने के लिए बुरी फिल्में भी कीं...', Manoj Bajpayee ने पहला घर खरीदने के लिए किए थे कई जतन

manojbajpyee

उनका यह लुक सामने आया है जिसमें हाथों नें लाठी थामे सफेद कपड़ों में बापू के के लुक में मनोज वाकई पहचान में नहीं आ रहे हैं। फिल्म की कहानी के पीछे के आइडिया के बारे में डायरेक्टर सुधीर मिश्रा ने बताया था कि यह नई फिल्म इतिहास के एक अहम लेकिन कम चर्चित हिस्से पर फोकस करती है।

manoj

भारत की आजादी के दौरान महात्मा गांधी की जिंदगी के 21 दिन। उस समय जब देश आजादी की ओर बढ़ रहा था और दिल्ली सत्ता का केंद्र बन रही थी, गांधी ने एक ऐसा फैसला लिया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी उन्होंने वहां से दूर जाने का फैसला किया। लेकिन वहां से दूर जाना उनके लिए पीछे हटना नहीं था।

पहचान पाना हुआ मुश्किल

मनोज बाजपेयी तस्वीर में बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं। इस जबरदस्त लुक में यह साफ फिल्म लवर्स महसूस कर सकते हैं कि एक्टर ने न सिर्फ गांधी जी के लुक को अपनाया है बल्कि उनके बॉडी लेंग्वेज को भी अपना लिया है। लुक सामने आने के बाद हर तरफ यह चर्चा तेज हो गई है कि यह किरदार उनके द्वारा निभाए जाने वाले सबसे मुश्किल किरदारों में से एक है। 

उन्होंने खुद को एक नए रूप में ढाला। इतिहास की किताबें उस दौर की ऊपर-ऊपर की घटनाओं के बारे में बताती हैं, लेकिन यह कहानी उस मशहूर फैसले के पीछे की असली वजह और गांधी की उस निजी यात्रा को दिखाएगी, जिसमें वह खुद अपने रास्ते को एक नए तरीके से तय कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- सिनेमाघरों के बाद OTT पर भी मनोज बाजपेयी का जलवा, प्राइम वीडियो पर हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' को छोड़ा पीछे