Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    75 दिनों तक बाल काटने पर लगी थी रोक, Manoj Bajpayee की गवर्नर के सेट पर मेकर्स ने बनाए थे खास नियम

    Updated: Sat, 30 May 2026 02:57 PM (IST)

    मनोज बाजपेयी की गवर्नर की शूटिंग के दौरान मेकर्स ने कलाकारों पर ये एक काम करने पर 75 दिन की पाबंदी लगा दी थी। ...और पढ़ें

    गवर्नर में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी

    गवर्नर में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'गवर्नर' में मनोज बाजपेयी के साथ अदा शर्मा नजर आएंगी और फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पहले से ही देखने को मिल रहा है। यह फिल्म भारत के आर्थिक इतिहास के एक बेहद अहम लेकिन कम चर्चित अध्याय को दिखाती है और 1990 के वित्तीय संकट को बड़े पर्दे पर बेहद दिलचस्प और प्रभावशाली अंदाज में पेश करती है। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों, खासकर छात्रों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बड़ी संख्या में मैनेजमेंट स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

    75 दिनों तक इस काम पर लगी थी रोक

    प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्रों ने दैनिक जागरण के साथ एक्सक्लूसिव खुलासा किया है कि 1990 के दशक का लुक पूरी तरह प्रामाणिक तरीके से पर्दे पर उतारने के लिए कई कलाकारों, जूनियर आर्टिस्ट्स और अन्य परफॉर्मर्स को लगभग 75 दिनों तक अपने बाल न कटवाने के लिए कहा गया था। दिलचस्प बात यह रही कि समय के साथ यह निर्देश सेट पर एक मजेदार इनसाइड जोक बन गया और पूरी टीम के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

    यह भी पढ़ें- OTT के बाद सिनेमाघरों में धाक जमाएंगे मनोज वाजपेयी, Governor के पोस्टर्स में 'फैमिली मैन' का दमदार लुक

    governor

    90 के दशक की सच्ची घटनाओं पर आधारित है फिल्म

    सच्ची घटनाओं पर आधारित 'गवर्नर' (Governor) 1990 के दशक में भारत को हिला देने वाले आर्थिक संकट की गहराई में उतरती है। तनाव, सत्ता और राजनीतिक ड्रामे से भरपूर इसका ट्रेलर संकट और संघर्ष की दुनिया की एक रोमांचक झलक पेश करता है। नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) फिल्म में गवर्नर की भूमिका में नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपने दमदार और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस से किरदार को बेहद खास बना दिया है।

    governor (1)

    प्रभावशाली डायलॉग्स से सजी यह शानदार कहानी सनशाइन पिक्चर्स लेकर आ रहा है। फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है, जबकि इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। आशिन ए. शाह फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट सुवेंदु भट्टाचार्यजी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है। फिल्म के गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं, जबकि संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है। यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Governor Trailer: जब कंगाली की कगार पर था देश, गिरवी रखना पड़ा था सोना; मनोज की 'गवर्नर' का दमदार है ट्रेलर