24 साल पहले Matt Damon ने ठुकरा दी थी Shekhar Kapur की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, हॉलीवुड एक्टर को आज भी है पछतावा
द ओडिसी (The Odyssey) के एक्टर मैट डेमन ने खुलासा किया है कि वह शेखर कपूर के साथ एक फिल्म करने वाले थे जिनका उन्हें आज भी पछतावा है। ...और पढ़ें

मैट डेमन ने ठुकराई थी शेखर कपूर की ये फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड स्टार मैट डेमन (Matt Damon) हिंदी फिल्ममेकर शेखर कपूर (Shekhar Kapur) के साथ काम करने के लिए बेताब थे। वह एक फिल्म भी करने वाले थे, लेकिन नहीं कर पाए।
अब सालों बाद मैट डेमन ने शेखर कपूर के साथ फिल्म न करने का पछतावा जाहिर किया है। वह हमेशा से ही उनके साथ फिल्म करना चाहते थे, लेकिन जब उन्हें ऑफर मिला तो उन्होंने इसे ठुकरा दिया।
द ओडिसी के प्रमोशन में जुटे मैट डेमन
मैट डेमन इन दिनों भारत में हैं। वह अपनी आगामी फिल्म द ओडिसी (The Odyssey) के प्रीमियर के लिए मुंबई आए और शनिवार को प्रेस कॉन्फेंस में मीडिया के साथ बातचीत में मैट डेमन ने शेखर कपूर की फिल्म ठुकराने का पछतावा शेयर किया है।
मैट डेमन ने ठुकराई थी शेखर कपूर की फिल्म
मैट डेमन ने कहा, "मुझे याद है कि जब हमने शुरुआत की थी, तो हर कोई शेखर कपूर के साथ काम करना चाहता था। मुझे याद है कि जब मैं किसी वजह से 'द फोर फेदर्स' (The Four Feathers, 2002) नहीं कर पाया था, तो मुझे बहुत बुरा लगा था।"
20 साल से एक्टर को पछतावा
मैट डेमन ने आगे कहा था, "शायद मैंने उस समय 'बॉर्न' फिल्म के लिए साइन कर दिया था। वे हमेशा मेरी लिस्ट में रहे हैं और मैं उनके साथ फिर से काम करना चाहूंगा। यह 20 साल पुराना एक छोटा सा कर्ज है जिसे मैं अब तक अपने साथ लिए घूम रहा हूं।"
मैट डेमन के बयान पर शेखर कपूर का रिएक्शन
अब एनडीटीवी के साथ बातचीत में शेखर कपूर ने मैट डेमन के इस बयान पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कोई ऐसा फिल्ममेकर होगा जो मैट डेमन जैसे इमोशनल गहराई वाले एक्टर के साथ काम करने का मौका न पाना चाहे। गुड विल हंटिंग मूवी में रॉबिन विलियम्स के साथ उनका सीन 'यह तुम्हारी गलती नहीं है' आखिर कौन भूल सकता है। मैंने उसे 1000 से भी ज्यादा बार देखा है। हर बार आंखों में आसू आ गए।"