The Odyssey का भारत में प्रीमियर, Tom Holland के साथ मुंबई पहुंचे क्रिस्टोफर नोलन; 3300 में बिका एक टिकट
The Odyssey, क्रिस्टोफर नोलन की पहली ऐसी फिल्म होगी जिसका प्रीमियर भारत में होगा। ऑस्कर विजेता डायरेक्टर टॉम हॉलैंड के साथ मुंबई पहुंचे। ...और पढ़ें

भारत में होगा 'द ओडिसी' का प्रीमियर
HighLights
भारत में होगा 'द ओडिसी' का प्रीमियर
टॉम हालैंड संग मुंबई पहुंचे डायरेक्टर
वायरल वीडियो को देख खुश हुए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'द ओडिसी' भारत में प्रीमियर होने वाली क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की पहली फिल्म होगी। फिल्म के ग्लोबल प्रमोशन टूर के तहत, ऑस्कर विजेता डायरेक्टर मुंबई पहुंचे और उन्हें मशहूर ताज महल पैलेस होटल में जाते हुए देखा गया। हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड भी होटल पहुंचते हुए दिखे।
टॉम हॉलैंड के साथ डायरेक्टर पहुंचे मुंबई
टॉम हॉलैंड (Tom Holland) और क्रिस्टोफर नोलन मुंबई पहुंचे पैपराजी के वीडियो में टॉम हॉलैंड को मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते और फिर ताज महल पैलेस होटल जाते हुए देखा गया। होटल पहुंचने के बाद, एक्टर ने मुड़कर बाहर इंतजार कर रहे पैपराजी की तरफ हाथ हिलाया।
यह भी पढ़ें- 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग Brad Pitt का रिश्ता कन्फर्म, एक-दूसरे की बाहों में रोमांटिक हुआ कपल
इस बीच, क्रिस्टोफर नोलन को भी ताज महल पैलेस पहुंचते हुए देखा गया। उनके साथ उनकी पत्नी और प्रोड्यूसर एमा थॉमस भी थीं। यह भी खबर है कि फिल्म के मुख्य कलाकार मैट डेमन जल्द ही मुंबई में नोलन और टॉम हॉलैंड के साथ शामिल होंगे।
'द ओडिसी' का भारत में प्रीमियर
'द ओडिसी' (The Odyssey) को नई विकसित IMAX टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कई देशों में शूट किया गया है। यह पहली ऐसी फीचर फिल्म है जिसे पूरी तरह से IMAX कैमरों से शूट किया गया है। 'द ओडिसी' का भारत में प्रीमियर 10 और 11 जुलाई को मुंबई में होगा, जो 17 जुलाई को फिल्म की ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज से कुछ दिन पहले होगा। उम्मीद है कि नोलन और फिल्म की कास्ट, फिल्म के प्रमोशन से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और मीडिया से बातचीत करेंगे।
खबरें और भी
View this post on Instagram
'द ओडिसी' की एडवांस बुकिंग
एडवांस टिकट बिक्री की बात करें तो भारत के प्रमुख शहरों में इस फिल्म के टिकट पहले ही बिक चुके हैं। 'द ओडिसी' के लिए IMAX टिकट बुकिंग इसकी रिलीज से लगभग एक महीने पहले ही शुरू हो गई थी, और मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में प्रीमियम टिकट जिनमें से कुछ की कीमत ₹3,300 तक थी, ज्यादातर थिएटरों में पहले ही बिक चुके हैं।
'द ओडिसी' को लेकर दर्शकों के उत्साह पर नोलन ने मीडिया से बातचीत में बताया था, 'दर्शक ही बताते हैं कि फिल्म कैसी है और इसका मतलब है कि हमारे लिए यह एक रोमांचक पल है, लेकिन साथ ही बहुत डरावना भी, क्योंकि यह असलियत है। इसमें छिपने के लिए कोई जगह नहीं है। हमने यह फिल्म थिएटर में देखने वाले दर्शकों के लिए बनाई है, और यह दुनिया के सामने उसी रूप में आ रही है। और हम देखेंगे कि दुनिया इस पर क्या रिस्पॉन्स करती है'।
'द ओडिसी' के बारे में
'द ओडिसी' होमर की सदाबहार ग्रीक एपिक पर आधारित है। यह फिल्म ट्रोजन युद्ध के बाद ओडिसियस (मैट डेमन द्वारा अभिनीत) की घर वापसी की यात्रा को दिखाती है। उनकी यात्रा बिल्कुल भी आसान नहीं है; उन्हें देवताओं, राक्षसों और पौराणिक जीवों की दुनिया का सामना करना पड़ता है, और साथ ही अपनी हिम्मत, सहनशक्ति और बुद्धिमानी को भी साबित करना पड़ता है। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड (Tom Holland), ऐनी हैथवे (Anne Hathaway), जेंडया, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो और चार्लीज थेरॉन जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं।