Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    The Odyssey Trailer: आंधी, आग और मौत... 'द ओडिसी' से धमाका करने के लिए तैयार क्रिस्टोफर नोलन, ट्रेलर है सबूत

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 12:59 PM (IST)

    The Odyssey Trailer OUT: क्रिस्टोफर नोलन की एंटीसिपेटेड फिल्म द ओडिसी का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ...और पढ़ें

    द ओडिसी का ट्रेलर हुआ जारी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    द ओडिसी का ट्रेलर हुआ जारी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) फिर से अपनी मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म से दुनियाभर में तहलका मचाने जा रहे हैं। ओपेनहाइमर की रिलीज के तीन साल बाद क्रिस्टोफर फैंटेसी ड्रामा 'द ओडिसी' लेकर आ रहे हैं।

    सिनेमाघरों में रिलीज से सिर्फ 15 दिन पहले ही 'द ओडिसी' का फाइनल ट्रेलर (The Odyssey Final Trailer) जारी किया गया है जिसने आउट होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। फाइनल ट्रेलर 'द ओडिसी' की भव्यता को और करीब से दिखाता है।

    द ओडिसी का फाइनल ट्रेलर हुआ जारी

    'द ओडिसी' के फाइनल ट्रेलर में डेमन के ओडिसियस और चार्लीज थेरॉन के कैलिप्सो की और झलक मिलती है। साथ ही यह भी दिखाया गया है कि कैसे ट्रोजन वॉर के बाद ओडिसियस घर अपने परिवार के पास लौटने के लिए बेताब है। इस ट्रेलर में परिवार का मोह, युद्ध और घर वापसी की बेचैनी को खूबसूरती से दिखाया गया है। 

    The Odyssey

    किस पर बेस्ड है द ओडिसी?

    बड़े स्केल पर बना 2 मिनट 30 सेकंड का ट्रेलर फिल्म को लेकर दर्शकों की बेताबी को और बढ़ा रहा है। क्लिप में क्रिस्टोफर नोलन की कड़ी मेहनत दिखाई दे रही है। यह फिल्म होमर की इसी नाम की मशहूर ग्रीक महाकाव्य पर आधारित है। ओपेनहाइमर की रिलीज के तीन साल बाद क्रिस्टोफर इस कहानी को बड़े पर्दे पर लाने वाले हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- The Odyssey Trailer: दमदार कहानी...भव्य सिनेमा; 2100 करोड़ के बजट में बनी नोलन की 'द ओडिसी' का ट्रेलर रिलीज

    क्या है द ओडिसी की कहानी और कास्ट?

    फिल्म में मैट डेमन, ऐन हैथवे, टॉम हॉलैंड, जेंडया और रॉबर्ट पैटिनसन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी इथाका के ग्रीक राजा ओडिसियस के इर्द-गिर्द घूमती है जो ट्रोजन युद्ध के बाद घर लौटने के लिए 10 साल का खतरनाक सफर पर निकलता है। ओडिसियस का किरदार मैट डेमन ने निभाया है।

     

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पर करीब 2100 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उम्मीद है कि यह बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन करेगी। यह फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

    यह भी पढ़ें- यह फिल्म देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब, 3,300 रूपये में बिक रहे हैं टिकट!