Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mera Dil Ye Pukare Aaja वायरल गर्ल आयशा का खुलासा, इंस्टाग्राम पर बढ़े 3 लाख फॉलोअर्स, देखें वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 27 Nov 2022 03:43 PM (IST)

    Mera Dil Ye Pukare Aaja Viral Girl लता मंगेशकर के गाने मेरा दिल ये पुकारे आजा पर मजेदार अंदाज में डांस करने वाली आयशा ने खुलासा किया है कि उनके इंस्टा ...और पढ़ें

    Mera Dil Ye Pukare Aaja Viral Girl: मेरा दिल ये पुकारे आजा गाना वायरल हो गया है।
    Mera Dil Ye Pukare Aaja Viral Girl: मेरा दिल ये पुकारे आजा गाना वायरल हो गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Mera Dil Ye Pukare Aaja Viral Girl: अपनी दोस्त की शादी में मेरा दिल ये पुकारे गाना पर ठुमके लगाने वाली पाकिस्तानी लड़की आयशा ने अब एक चैनल को इंटरव्यू दिया है। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी है कि उनके सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़े हैं। सोशल मीडिया का एक लाभ यह भी है कि आम आदमी अपनी बातों के माध्यम से सेलिब्रिटी बन सकता है।

    पाकिस्तानी लड़की आयशा रातों-रात वायरल हो गई

    कुछ ऐसा ही पाकिस्तानी लड़की आयशा के साथ हुआ है, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी दोस्त की शादी में किये हुये डांस का वीडियो शेयर किया था और यह गाना रातों-रात इतना वायरल हुआ कि वह आज पाकिस्तान में सेलिब्रिटी के तौर पर जानी गए हैं। उन्होंने मेरा यह दिल पुकारे आजा गाने पर शानदार अंदाज में डांस किया है। उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। इतना ही नहीं, यह गाना टिक-टॉक भी काफी पसंद किया जा रहा है। आयशा का शानदार डांस कई लोगों को पसंद आया है। कई लोगों ने उनके इस वीडियो को भी शेयर किया है और इस पर मजेदार कमेंट किए हैं। वहीं कई लोगों ने उनका मनोबल भी बढ़ाया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ARY Digital (@arydigital.tv)

    यह भी पढ़ें: India Lockdown में प्रतीक बब्बर निभाएंगे प्रवासी मजदूर की भूमिका, पैदल चलकर जाएंगे अपने घर, देखें वीडियो

    आयशा के टिकटॉक अकाउंट पर भी 175000 से ज्यादा फॉलोअर्स है

    अब आयशा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उनके इस गाने के वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम पर उनके तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़े हैं। आयशा के टिकटॉक अकाउंट पर भी 175000 से ज्यादा फॉलोअर्स है। उनके हालिया क्लिप को टिक टॉक पर 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by entertainment pk (@entertainmentpk31)

    यह भी पढ़ें: Nora Fatehi को भी प्यार में मिला है धोखा, नम आंखों से सुनाई दिल टूटने की दास्तान

    आयशा की स्माइल भी फैंस को काफी पसंद आ रही है

    आयशा की स्माइल भी फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस बीच आयशा ने यह भी बताया कि वह अपने दोस्त की शादी में डांस करना चाहती थी। इसलिए उन्होंने डांस किया। हालांकि इसके लिए उन्होंने कोई तैयारी नहीं की थी और ना ही उनका यह विचार था कि वह उसी गाने पर डांस करेगी। जैसे ही गाना शुरू हुआ वैसे ही वह डांस करने लगी। आयशा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अपने से जुड़ी अपडेट भी शेयर करती है। वह अपने फैंस से भी बातचीत करती है। अब वह और भी कई वीडियो शेयर करेंगी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by MAANO AYESHA (@oyyee_ayeshaa)