Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'दो ड्रिंक के बाद वो...', Mika Singh का खुलासा- पीने के बाद बदल जाता है Salman Khan का बर्ताव

    Updated: Sat, 03 May 2025 01:14 PM (IST)

    बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों के लिए कई गाने बनाए हैं। दोनों के बीच बॉन्ड भी अच्छा है। हाल ही में ...और पढ़ें

    मीका सिंह ने सलमान खान के बारे में किया खुलासा। फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    मीका सिंह ने सलमान खान के बारे में किया खुलासा। फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सलमान खान के साथ काम कर चुके हैं मीका सिंह
    2. सलमान के कई हिट गानों को मीका सिंह ने दी आवाज
    3. मीका सिंह ने सलमान खान के साथ बॉन्डिंग पर की बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मीका सिंह संगीत जगत के दिग्गज गायक हैं। उन्होंने 'सिंह इज किंग', 'मौजा ही मौजा', 'सुबह होने ना दे', 'गंदी बात' और 'आज की पार्टी' शामिल हैं। उन्होंने कई और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में सुपरहिट गाने गाए हैं। मीका सिंह ने सलमान खान की फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है।

    मीका सिंह ने सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में 'आज की पार्टी', किक में 'जुम्मे की रात' और रेडी का गाना 'ढिंका चिका' जैसे कई गाने गाए हैं। उनका सल्लू मियां के साथ अच्छा बॉन्ड है और हाल ही में उन्होंने सलमान के बारे में एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है।

    पीने के बाद बदल जाता है सलमान का रवैया

    एक हालिया पॉडकास्ट में मीका सिंह ने रिवील किया है कि वह सलमान खान के साथ कभी-कभी ड्रिंकिंग सेशन करते हैं और पीने के बाद उनका बर्ताव एकदम बदल जाता है। मीका ने कहा, ""मुझे जब भी मौका मिलता है सलमान खान भाई से मिलने का तो वो बहुत ही ओपन हो जाते हैं। दो ड्रिंक के बाद ऐा करते हैं जैसे मैं उनका बड़ा भाई हूं।"

    यह भी पढ़ें- ‘सब कर्मों का फल…’ Bipasha Basu को फिल्म न मिलने पर Mika Singh ने कसा तंज, शेयर किया मनमानी का किस्सा

    दायरा नहीं भूलते हैं मीका सिंह

    मीका सिंह ने कहा कि चाहे दो पेग ड्रिंक करें या चार, वो कभी भी अपना दायरा पार नहीं करते हैं। बकौल सिंगर, "लेकिन आपको पता होना चाहिए, चाहे वो 2 पेग हो या फिर 4 पेग, वो सलमान खान हैं! तो अगर आपको यह पता रहेगा तो आप कभी मार नहीं खाओगे।" मीका ने यह भी खुलासा किया कि सल्लू मियां आधी रात को लोगों को कॉल करते हैं लेकिन जब फोन नहीं उठका है तो वह नाराज हो जाते हैं।

    खबरें और भी

    mika singh and salman khan - Facebook

    सलमान खान की आगामी फिल्में

    बात करें सलमान खान की तो वह आखिरी बार सिकंदर में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही थी। फिल्म के लिए उन्हें खूब आलोचना भी मिली थी। अब वह किक 2 की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके अलावा वह गंगा राम और टाइगर वर्सेज पठान में भी नजर आएंगे। फिलहाल, अभी इन फिल्मों की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है।

    यह भी पढ़ें- 'उन्हें ये मानना पसंद नहीं...', Mika Singh ने बताया किसको जाता है Deepika Padukone की सक्सेस का क्रेडिट