यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tom Cruise ही नहीं, ये एक्टर्स भी खुद करते हैं स्टंट्स, हॉलीवुड को चुनौती देता है बॉलीवुड का 'कमांडो'
Mission Impossible 7 Tom Cruise फिल्मों में एक्शन स्टंट दर्शकों को काफी प्रभावित करते हैं। मगर पर्दे पर जो स्टंट बेहद सहज और संतुलित लगते हैं उसके पीछ ...और पढ़ें

HighLights
- टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 7 बुधवार को होगी रिलीज
- बेस्ट एक्शन फिल्मों में शामिल है मिशन इम्पॉसिबल सीरीज
- बॉलीवुड में विद्युत जाम्वाल को माना जाता है एक्शन का बादशाह
नई दिल्ली, जेएनएन। टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह फिल्म सीरीज एक्शन-स्टंट्स के लिए चर्चा में रहती है। टॉम हॉलीवुड के उन एक्टर्स में शामिल हैं, जो अपनी फिल्मों में खुद स्टंट करते हैं। बॉलीवुड में भी तमाम कलाकार ऐसे हैं, जो अपने एक्शन और स्टंट्स से चौंक देते हैं। मिशन इम्पॉसिबल 7 बुधवार को रिलीज हो रही है।
जैकी चैन
खुद स्टंट करने वाले कलाकारों में लीजेंड्री एक्टर जैकी चैन का नाम भी आता है। अपने मार्शल आर्ट्स और एक्शन कोरियोग्राफी के लिए प्रसिद्ध जैकी चैन ना सिर्फ अपने स्टंट्स खुद करते हैं, बल्कि वे उन्हें खुद डिजाइन भी करते हैं। साल 1998 में रिलीज चैन की मूवी ‘रश आवर’ इसका एक उदाहरण है। तेज रफ्तार ट्रक के नीचे रोलर स्केटिंग करने की बात आए तो एक ही नाम आता है- जैकी चैन।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड में अगर स्टंट करने की बात करें तो इसमें सबसे पहला नाम अक्षय कुमार का ही आता है। खिलाड़ी 420 से लेकर सूर्यवंशी तक अक्षय कुमार के हैरतंगेज स्टंट्स हर किसी को चौंका देने वाले होते हैं। उन्होंने अपनी एक फिल्म ‘कमबख़्त इश्क’ में एक स्टंटमैन का किरदार भी निभाया था। वहीं, प्राइम वीडियो की एक इवेंट में अक्षय कुमार के फायर स्टंट के कारण, उन्हें अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना से डांट तक सुननी पड़ गई थी।
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ का खिताब पाने वाले ऋतिक रोशन भी इस रेस में शामिल हैं। ‘बैंग-बैंग’ के नेक्स्ट लेवल स्टंट्स हो या ‘वॉर’ मूवी के स्टंट हो, ऋतिक अपने एक्शन सींस को परफेक्ट बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वहीं, इन्हीं स्टंट्स के कारण उनके सिर में चोट तक लग गई थी, जिसके चलते उन्हें सर्जरी तक करानी पड़ गई थी।
खबरें और भी
एंजेलिना जोली
स्टंट्स की रेस में मेल एक्टर्स ही नहीं, ऐक्ट्रेसेज भी शामिल हैं। हॉलीवुड अभिनेत्री एन्जेलिना जोली सिर्फ खूबसूरत अदाओं से ही नहीं, अपने स्टंट्स से भी सबके दिल जीत लेती हैं। ‘सॉल्ट’ मूवी में उनका एक्शन अवतार उनके ग्लैमर लुक जैसा ही आकर्षक था।
प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ
स्टंट्स करने में हमारी बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी कुछ कम नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के स्टंट्स इस बात का सबूत हैं। सिटाडेल और क्वांटिको में प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक्शन का जलवा दिखाया तो वहीं, कटरीना कैफ ने ‘बैंग-बैंग’ में बैंग ऑन स्टंट्स किये। इतना ही नहीं ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘धूम 3’ में भी कटरीना के एक्शन सीक्वन्स काफी मशहूर हुए थे। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल किया जा सकता है।
विद्युत जामवाल
जब एक्शन की बात आए तो इसमें विद्युत जामवाल का नाम न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। विद्युत ‘कलारिपयट्टु’ के एक्सपर्ट हैं। यह भारतीय मार्शल आर्ट का एक प्रकार है। फिल्मों में विद्युत अपने स्टंट्स खुद करना पसंद करते हैं। कभी-कभी इन्हें कोरियोग्राफ भी करते हैं। ‘जंगली’ की शूटिंग के दौरान घायल भी हो चुके हैं।