विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mohammed Rafi का 58 साल पुराना रोमांटिक गाना, सालों बाद आज भी बना हुआ है कपल्स का फेवरेट

Published: Sat, 04 Apr 2026 08:13 PM (IST)

मोहम्मद रफी की मखमली आवाज का जादू आज भी बरकरार है। उनका 1968 की फिल्म 'झुक गया आसमान' का गाना ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) की मखमली आवाज वो वो जादू था कि उनकी आवाज सीधा दिलों तक पहुंचती थी। उनकी आवाज में वो गहराई थी कि वो जिस एक्टर का गाना गाते उसे अपने दिमाग में इमेजिन कर उसी के हावभाव को ध्यान में रखते हुए संगीत क्रिएट करते।

यह वजह थी कि जब एक्टर पर्दे पर दिखता तो ऐसा लगता मानों वही गा रहा है। इसी वजह से उन्हें 'शहंशाह-ए-तरन्नुम' कहा जाता है क्योंकि वे हर तरह के भाव को अपनी आवाज में बखूबी पिरो लेते थे।

यह भी पढ़ें- Mohammed Rafi ने फ्री में गाए थे 52 साल पुरानी फिल्म के गाने, गरीब दोस्त के लिए दिखाई थी दरियादिली

हर शैली में महारत हासिल थी

उन्होंने शास्त्रीय संगीत से लेकर रॉक-एंड-रोल तक, हर शैली में महारत हासिल की थी। रफी साहब ने न केवल हिंदी और उर्दू, बल्कि पंजाबी, बंगाली, मराठी, तेलुगु और यहां तक कि अंग्रेजी और फारसी जैसी भाषाओं में भी हजारों गाने गाए।

Rafi (4)

लेकिन उनका एक गाना नए प्रेमी जोड़ों के बीच काफी लोकप्रिय है। हम बात कर रहे हैं साल 1968 में आई फिल्म 'झुक गया आसमान' के गाने 'कौन है जो सपनों में आया'की।

विदेशी गाने से प्रेरित थी धुन

पर्दे पर इस गाने को दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार और सायरा बानो पर फिल्माया गया था। इस गाने का शानदार संगीत शंकर-जयकिशन की जोड़ी ने तैयार किया था। वहीं इसके बोल हसरत जयपुरी ने लिखे हैं। गाने की धुन काफी हद तक एल्विस प्रेस्ली के प्रसिद्ध गीत Marguerita से प्रेरित मानी जाती है, जिसे शंकर-जयकिशन ने भारतीय परिवेश में बहुत ही खूबसूरती से ढाला था।

Saiyra

हर पीढ़ी के लोग करते हैं पसंद

गाने को पहाड़ों के खूबसूरत नजारों के बीच फिल्माया गया है, जहां राजेंद्र कुमार एक खुली गाड़ी, जीप चलाते हुए नजर आते हैं। मोहम्मद रफ़ी ने जिस तरह से इस गाने में 'सुभान अल्लाह' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है, वह गाने में एक अलग ही ताजगी भर देता है।

इस गाने में वो अपनी प्रिया मतलब प्यार को पुकार रहे हैं। एक ऐसे प्रेमी की भावनाओं को जाहिर करते हैं जो अपने सपनों की राजकुमारी की तलाश में है। यही वजह है कि कपल्स और प्रेमी लोगों को ये गाना बहुत पसंद आता है और हर पीढ़ी के लोगों के दिलों पर राज करता है।

यह भी पढ़ें- 'मैं रीटेक नहीं दूंगा...' रिकॉर्डिंग के बाद Rafi ने क्यों 53 साल पहले भूखे- प्यासे रहकर दोबारा गाया था ये गाना