Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mohammed Rafi ने गाया था सदी का सबसे दर्द भरा गीत, कल्ट क्लासिक है 56 साल पुराना गाना

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 02:23 PM (GMT+05:30)

    56 साल पहले मोहम्मद रफी ने एक ऐसा गाना गाया था, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी थीं। ...और पढ़ें

    मोहम्मद रफी का सैड सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    मोहम्मद रफी का सैड सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. आज भी कल्ट है मोहम्मद रफी का ये गाना

    2. सैड सॉन्ग के तौर पर खूब सुना जाता है गीत

    3. 56 साल पुरानी फिल्म से रखता है नाता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के महान गायक के तौर पर आज भी मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) को जाना जाता है। अपने सुनहरे सिंगिंग करियर के दौरान उन्होंने हर किस्म के गीतों को आवाज दी थी और उन्हें अमर किया था। लेकिन सैड सॉन्ग के मामले में रफी साहब एक अलग दर्जे के सिंगर के तौर पर पहचाने जाते थे। 

    इसी आधार पर आज हम आपको मोहम्मद रफी द्वारा गाया एक ऐसे कल्ट क्लासिक सैड सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सदी के सबसे सर्द भरे गीत के तौर भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गीत है। 

    मोहम्मद रफी का दर्द भरा गीत

    जब मोहम्मद रफी सैड सॉन्ग गाते थे, तो मानों ऐसा लगता कि उन्होंने सच में अपने दिल का दर्द आवाज में उतार के रख दिया है। उनकी आवाज से गाने की खूबसूरती और बढ़ जाती थी, जिसे सुनने के बाद दिल और आंखें भरा आती थी। ऐसा ही करिश्मा रफी साहब ने साल 1970 में रिलीज होने वाली फिल्म हीर रांझा (Heer Ranjha 1970) के एक गीत के लिए किया था।

    यह भी पढ़ें- आशिकों के दिलों में आज भी बसता है 50 साल पुराना ये गाना, जब Kishore Kumar का खराब गाना सुन स्टूडियो छोड़ भाग गए थे डायरेक्टर

    Yeh Duniya Yeh Mehfil song

    जब उन्होंने ये दुनिया ये महफिल... (Yeh Duniya Yeh Mehfil) गीत गाया था। अभिनेता राज कुमार पर फिल्माया गया मोहम्मद रफी का ये गाना आज भी बॉलीवुड के बेस्ट एवर सैड सॉन्ग के तौर पर जाना जाता है। इस गाने को सुनने के बाद यकीनन तौर पर आपकी भी आंखें भर आएंगी।

    खबरें और भी

    Yeh Duniya Yeh Mehfil song (1)

    कुल मिलाकर कहा जाए तो पुरुष समाज का दर्द दिल बयां करने के लिए रफी साहब के ये दुनिया ये महफिल को जाना जाता है। इस वजह से ये हर किसी का फेवरेट भी माना जाता है। अगर आप भी मोहम्मद रफी के गानों को सुनना पसंद करते हैं तो यकीनन तौर पर आपकी प्लेलिस्ट में ये दर्द भरा गीत जरूर शामिल होगा।

    किसने तैयार किया गाना 

    बात की जाए फिल्म हीर रांझा के ये दुनिया ये महफिल की मेकिंग की तो मोहम्मद रफी की गायिकी के अलावा इसकी धुनों को मशहूर संगीतकार मदन मोहन अपने धुनों पर तैयार किया था, जबकि इसके लिरिक्स को  कैफी आजमी गीतकार ने लिखा था। इस तरह से ये कल्ट क्लासिक सैड सॉन्ग रेडी हुआ था। 

    यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar की मुहिम से हिल गया था बॉलीवुड, Mohammed Rafi संग गाने से किया था इनकार; 4 साल तक चली लड़ाई