कर्मों का फल... Rajesh Khanna की असफलता पर मौसमी चटर्जी का कटाक्ष, बोलीं- 'वह बिगड़े हुए थे'
दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना के साथ काम करने के अनुभव साझा किए, उन्हें 'बिगड़ा हुआ बच्चा' बताया। ...और पढ़ें
-1778307096122_m.webp)
HighLights
मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना को 'बिगड़ा हुआ बच्चा' बताया
राजेश खन्ना के स्टारडम पतन को 'कर्मों का फल' कहा
मौसमी ने राजेश खन्ना संग कई हिट फिल्में कीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी (Moushmi Chatterjee) ने राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के साथ कई फिल्मों में काम किया। 'अनुराग', 'प्रेम बंधन' और 'भोला भला' ऐसी ही कुछ फिल्में हैं जिसमें इनकी शानदार केमिस्ट्री की खूब तारीफ हुई।
हाल ही में एक इंटरव्यू में मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना के साथ काम करने के अनुभव के बारे में खुलकर बात की। बता दें कि राजेश खन्ना के कई को-एक्टर्स ने पहले भी उनके नखरे और हमेशा देर से आने की आदत के बारे में बताया है।
यह भी पढ़ें- 100 दिनों तक थिएटर्स में लगातार चली थी Rajesh Khanna की पुरानी फिल्म, 57 सालों से बनी हुई कल्ट
कई बड़े सितारों के साथ कर चुकी हैं काम
अब मौसमी चटर्जी ने एक ऐसा अनुभव शेयर किया जिसे सुनकर हर कोई चौंक जाएगा। मौसमी 1970 के दशक में सिनेमा की बादशाह थीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर राजेश खन्ना तक, कई बड़े सितारों के साथ काम किया।
-1778307452704.jpg)
राजेश खन्ना, जिन्हें अक्सर 'हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार' कहा जाता था। एनडीटीवी के साथ एक विशेष बातचीत में मौशुमी चटर्जी ने सुपरस्टार के साथ बिताए अपने दिनों को याद करते हुए राजेश खन्ना को एक बिगड़ा हुआ बच्चा बताया जिसकी सफलता उसके सिर पर चढ़ गई थी।
खबरें और भी
क्यों कम होने लगा था राजेश खन्ना का स्टारडम
1970 के मध्य में फिल्मों में जहां एक तरफ अमिताभ बच्चन का कद बढ़ने लगा था वहीं राजेश खन्ना का स्टारडम धीरे-धीरे कम होने लगा। बताया जाता है कि इसी के साथ राजेश खन्ना अक्सर अकेलेपन, निराशा और शराब की लत में डूबने लगे थे। उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी उनमें वो अकेलापन देखा या महसूस किया?
-1778307478012.jpg)
तो एक्ट्रेस ने कहा- "नहीं, ये सब कर्मों का फल है। जिस तरह से आप अपना जीवन जीते हैं, जिस तरह से आप वो होने का दिखावा करते हैं जो आप नहीं हैं, और जिस तरह से आप सभी रिश्तों पर प्रतिक्रिया देते हैं।"
हर किसी के जीवन में अकेलापन- मौसमी
वह आगे कहती हैं, "अगर आप कहते हैं कि हर कोई अकेला है, तो आपको अपने अकेलेपन का आनंद लेना आना चाहिए। अकेलापन महसूस न करें। मुझे अपना अकेलापन अच्छा लगता है। और मैं उस तरह का खालीपन देखती हूं; हर कोई जीवन में इससे गुजरता है। किशोर कुमार को ले लीजिए, मधुबाला को कोई भी वे सभी इससे गुजरे हैं। जो कुछ भी हो रहा है, वह सब आपके जीवन का हिस्सा है। यह आपका पूरा जीवन नहीं है।"
भोला भाला, घर परिवार और हमशक्ल मौसमी और राजेश खन्ना की कुछ शानदार फिल्में हैं जिनके गानों ने बॉलीवुड में धूम मचा दी थी।