Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    49 साल पहले Rajesh Khanna के रोमांटिक गाने ने बंगाल में मचा दी थी हलचल, किशोर दा की आवाज में अमर हुआ Cult Song

    Updated: Fri, 08 May 2026 09:22 PM (IST)

    पांच दशक पहले किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने एक ऐसा गीत गाया जो बंगाल (Bengal) में खूब हिट हुआ था। इसे Rajesh Khanna पर फिल्माया गया था। ...और पढ़ें

    बंगाल में सुपरहिट था किशोर कुमार का गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

    बंगाल में सुपरहिट था किशोर कुमार का गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किसे पता था कि मध्य प्रदेश के खांडवा में बंगाली परिवार में जन्म लेने वाले आभास कुमार गांगुली (Abhas Kumar Ganguly) कभी संगीत की दुनिया का नायाब हीरा बनेंगे। उनकी आवाज का दीवाना पूरा देश हो जाएगा। भाई अशोक कुमार (Ashok Kumar) के नक्शेकदम पर चलने वाले मस्तमौला आभास कुमार सिनेमा में आए और नाम बदलकर किशोर कुमार (Kishore Kumar) बन गए।

    भाई अशोक कुमार दिग्गज अभिनेता थे। उनके दूसरे भाई अनूप ने भी सिनेमा में ही पहचान हासिल की लेकिन किशोर कुमार की जर्नी थोड़ी अलग थी। अपनी दमदार आवाज के दम पर वह संगीत जगत में आए। हिंदी से लेकर हर भाषाओं में किशोर कुमार ने गाने गाकर धमाल मचा दिया लेकिन बंगाली गानों (Bengali Songs) की बात ही कुछ अलग थी।

    राजेश खन्ना के रोमांटिक सॉन्ग से मची थी खलबली

    किशोर कुमार ने बंगाली में कई गाने गाए, जो पश्चिम बंगाल में सुपर-डुपर हिट हुआ। 60 के दशक में भी उनका एक गाना आया था जिसने बंगाल में हलचल मचा दी थी। इस गाने में राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का रोमांस छा गया था। राजेश खन्ना की आवाज किशोर कुमार बने थे और उनकी जादुई आवाज ने उनके गाने को क्लासिक कल्ट बना दिया था।

    बंगाल में सुपरहिट रहा था किशोर कुमार का गाना

    किशोर कुमार का गाया हुआ ये बंगाली गाना था Eto Kachhe Dujane। जब यह गाना रिलीज हुआ था, तब बंगाल में छा गया था। यह रोमांटिक गाना आज भी क्लासिक कल्ट बना हुआ। इस गाने को किशोर कुमार ने आवाज दी थी, जबकि गाने के बोल गौरीप्रसन्ना मजूमदार ने लिखे थे। फिल्म का म्यूजिक एसडी बर्मन का था। यह साल 1977 में आई बंगाली फिल्म आराधना (Aradhana) का था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आशिकों के दिलों को कचोट कर रख देता है Rishi Kapoor का ये गाना, आज भी बना हुआ कल्ट; कुमार सानू ने दी थी आवाज

    हिंदी में भी कल्ट है गाना

    बंगाली फिल्म 'आराधना' 1969 में आई राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की हिंदी फिल्म 'आराधना' का बंगाली डब है। शक्ति सामंत की फिल्म को बंगाली में डब किया गया था, साथ ही इसके क्लासिक कल्ट सॉन्ग्स को भी बंगाली में बनाया गया था। किशोर कुमार का बंगाली गाना Eto Kachhe Dujane वास्तव में हिंदी गाने 'रूप तेरा मस्ताना' (Roop Tera Mastana) का हिंदी वर्जन है। यह गाना भी आज भी कल्ट बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें- 75 साल पहले Lata Mangeshkar के इस रोमांटिक Cult Song पर बने 6 सुपरहिट गाने, रफी-आशा ने भी दी थी अपनी आवाज