67 साल की उम्र में Mukesh Khanna करने वाले हैं शादी? बोले- 'जिस स्त्री से मेरा विवाह होना है, वह मौजूद...'
67 वर्षीय अभिनेता मुकेश खन्ना ने अपनी शादी न करने के पीछे की वजह साझा की है। उन्होंने बताया कि वे शादी की संस्था में विश्वास रखते हैं, लेकिन मानते हैं ...और पढ़ें
-1777810750812_m.webp)
HighLights
मुकेश खन्ना ने शादी न करने का कारण बताया
वे शादी की संस्था में गहरा विश्वास रखते हैं
जीवनसाथी का मिलना भाग्य पर निर्भर मानते हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) को सीरियल शक्तिमान (Shaktimaan) से विशेष पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने बी.आर. चोपड़ा द्वारा निर्मित पौराणिक धारावाहिक महाभारत में भीष्म पितामह का ऐतिहासिक और आइकॉनिक रोल निभाया था।
दूरदर्शन पर प्रसारित इस शो में उनके अभिनय को अपार लोकप्रियता मिली, जिससे वह घर-घर में पहचाने जाने लगे। एक्टर अब 67 साल के हो गए हैं और शादी और रिलेशनशिप जैसे मुद्दों पर अपनी एक अलग राय रखते हैं।
रवि चोपड़ा ने क्या दी थी सलाह?
हाल ही में हुई बातचीत में, दिग्गज अभिनेता ने खुलकर अपनी राय रखी और बताया कि उन्होनें अभी तक शादी क्यों नहीं की? पुरुषों से जुड़ी धारणाओं पर बात करते हुए मुकेश खन्ना ने याद किया कि कैसे फिल्म निर्माता रवि चोपड़ा ने एक बार उनसे कहा था, 'मर्द वो होता है जिसके कई अफेयर हों।'
-1777811035656.jpg)
यह भी पढ़ें- 'कुत्ते की दुम...', Samay Raina के कमेंट पर भड़के Mukesh Khanna, कहा- 'गधे पर बिठाकर इसे घुमाओ'
इस बात से पूरी तरह असहमत जताते हुए एक्टर ने 'फिल्मी चर्चा' से कहा, 'उस ग्रुप में सभी के अफेयर थे, मेरा नहीं। मेरा मानना है कि अपनी मर्दानगी साबित करने के लिए 10 गर्लफ्रेंड होना जरूरी नहीं है। इसे साबित करने के और भी तरीके हैं।
मैं महिलाओं की इज्जत करता हूं - मुकेश
मुकेश खन्ना ने साफ किया कि महिलाओं के मामले में अक्सर उन्हें गलत समझा जाता है। एक्टर ने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं महिलाओं के खिलाफ हूं मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।
खबरें और भी
शादी के मुद्दे पर बात करते हुए मुकेश ने कहा, 'लोग सोचते हैं कि अगर आप शादी नहीं करते, तो आप शादी में विश्वास नहीं करते। यह सच नहीं है। मैं शादी की संस्था में अधिकांश लोगों से कहीं अधिक विश्वास करता हूं।' हालांकि, उनका मानना है कि शादी भाग्य द्वारा तय होती है। कोई ऐसे ही आपको यूं ही नहीं मिल जाता।'
-1777811130429.jpg)
कब शादी करेंगे मुकेश खन्ना?
अपनी शादी के बारे में बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा,'अगर होना होता तो अब तक हो चुका होता। जिस स्त्री से मेरी शादी होनी तय है, वह कहीं न कहीं मौजूद है। जब भाग्य हमें मिलाएगा, तब होगा। उम्र क्या होती है? मैं तो गिनती भी नहीं करता।'
बता दें कि मुकेश खन्ना ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इसमें साल 1991 में रिलीज हुई सौगंध, इसी साल रिलीज हुई सौदागर , यालगार (1992), मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), राजा (1995), बरसात (1995) जैसी कई फिल्में शामिल हैं।