Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Harry Potter सीरीज की स्टार कास्ट का एलान, फैंस ने 'मुंज्या' फेम अभय वर्मा को बताया इस किरादर के लिए परफेक्ट

    Updated: Thu, 29 May 2025 06:28 PM (IST)

    सिनेमा प्रेमियों के बीच हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की बातें अक्सर होती रहती हैं। अब इसकी कहानी टीवी पर भी दिखेगी। हैरी पॉटर (Harry Potter) की आने वाली ...और पढ़ें

    मुंज्या फिल्म के एक्टर अभय वर्मा (Photo Credit- Instagram)
    मुंज्या फिल्म के एक्टर अभय वर्मा (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. हैरी पॉटर की सीरीज की कास्ट का हुआ एलान
    2. मुंज्या फेम एक्टर का नाम इस वजह से बना चर्चा का हिस्सा
    3. लोगों ने एक्टर के लिए परफेक्ट बताया यह रोल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा लवर्स के बीच हैरी पॉटर के जादुई संसार की चर्चा अक्सर चलती है। अब इसकी कहानी को छोटे पर्दे पर भी दिखाया जाएगा। हैरी पॉटर की अपकमिंग टीवी सीरीज की नई स्टार कास्ट का एलान हो चुका है। मेकर्स ने इसके लीड किरदारों के चेहरे से भी पर्दा उठा दिया है। अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा भी काफी शुरू हुई। यूजर्स ने बॉलीवुड के एक अभिनेता को जेम्स पॉटर की भूमिका के लिए परफेक्ट बताया है।

    टीवी सीरीज में डोमिनिक मैक्लॉघलिन हैरी पॉटर के रोल में नजर आएंगे। वहीं, हरमाइनी ग्रेंजर को एराबेला स्टैंटन के रोल में देखा जाएगा। इसके अलावा, एलेस्टियर स्टॉउट मजबूत किरदार रॉन वीसली की भूमिका में नजर आएंगे। इन तीनों किरदारों की अनाउंसमेंट होने के बाद से अब लोगों के बीच हैरी पॉटर के पिता जैम्स पॉटर के रोल की चर्चा शुरू हो गई है।

    जेम्स पॉटर के लिए यह बॉलीवुड एक्टर है परफेक्ट

    प्रशंसकों ने मुंज्या फिल्म के एक्टर अभय वर्मा को इस सीरीज में एक रोल के लिए परफेक्ट बताया है। दरअसल, यूजर्स ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए जेम्स पॉटर के किरदार से उनकी तुलना की। लोगों का कहना है कि उनके बिखरे बाल और चेहरे की मुस्कान इस रोल के लिए उन्हें परफेक्ट बनाती है।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- इतना महंगा टीवी शो कि सुनकर जाएंगे चौंक, 800 करोड़ में बनता था एक एपिसोड

    देश के बाहर के यूजर्स हुए सहमत

    शुरुआत में भारत के लोगों ने अभय को किरदार के लिए सही माना। हालांकि, बाद में देश के बाहर के यूजर्स भी इसके ऊपर सहमत्ति जताते नजर आए। यूजर्स को लग रहा है कि वह संक्षिप्त, लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए बिल्कुल सही साबित होंगे।

    खबरें और भी

    Abhay Verma is Going Viral On TikTok Through The Marauder’s (Harry Potter) Fandom As The Fan Cast For James Potter

    byu/kameueda inBollyBlindsNGossip

    यूजर्स की प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच मुंज्या फेम एक्टर अभय को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। खैर, टीवी सीरीज के लिए किरदारों का चयन हो चुका है, लेकिन लोगों को अभय वर्मा परफेक्ट लग रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Harry Potter Cast: टीवी सीरीज में कौन बनेगा नया हैरी, हर्माइनी और रॉन? मेकर्स ने ऐलान के साथ उठाया ये कदम