'राजनीति की वजह से...' Awarapan 2 का हिस्सा न बन पाने पर Mustafa Zahid ने जताया दुख, पार्ट 1 में गाए थे दो गाने
पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद ने 'आवारापन 2' में अपनी आवाज न दिए जाने पर दुख जताया है, जबकि उन्होंने पहली फिल्म के दो हिट गाने गाए थे।
-1786808930064_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद (Mustafa Zahid) ने साल 2007 में आई 'आवारापन' (Awarapan) के दो गाने 'तो फिर आओ' (To Phir Aao) और 'तेरा मेरा रिश्ता' (Tera Mera Rishta) गाए थे। इन गानों को काफी ज्यादा पसंद किया गया था और भारतीय ऑडियंस यहीं से इस सिंगर से रूबरू हुई।
ये गाने फिल्म की जान बन गए और बाद में मूवी को 'कल्ट स्टेटस' दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। हालांकि, लगभग दो दशक बाद जब फिल्म का सीक्वल 'आवारापन 2' (Awarapan 2) सिनेमाघरों में रिलीज हुआ, तो मुस्तफा की आवाज को फिल्म में जगह नहीं दी गई।
किसने गाया 'तेरे मेरा रिश्ता' का रीक्रिएट वर्जन?
हाल ही में शिकागो में हुए एक कॉन्सर्ट में, सिंगर ने फिल्म के गानों में अपनी गैर-मौजूदगी के बारे में बात की। आवारापन 2 में तेरा मेरा रिश्ता को रीक्रिएट किया गया है और इसे साज भट्ट (Saaj Bhatt) और सुबोध शर्मा (Subodh Sharma) ने गाया है। मुस्तफा जाहिद ने सीक्वल के बाद अलग से इसका 2.0 वर्जन जारी किया है।
-1786809367280.webp)
सिंगर ने 'तेरा मेरा' को बताया जिंदगी का पहला गाना
अब मुस्तफा ने फिल्म का हिस्सा न बन पाने पर अपनी नाराजगी जताई है। कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों से बात करते हुए उन्होंने कहा,'यह मेरी जिंदगी का पहला गाना है जिसे मैंने लिखा था। यह मेरी जिंदगी का पहला गाना है जिसे मैंने कंपोज किया था और यह मेरी जिंदगी का पहला गाना भी है जिसे मैंने गाया था।
View this post on Instagram
यह दुख की बात है कि कभी-कभी दुनिया भर की राजनीति की वजह से कला को नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए, दुख की बात है कि मैं इस एल्बम का हिस्सा नहीं हूं, लेकिन भारतीयों से मुझे जो प्यार और सम्मान हमेशा मिला है, वह वाकई कमाल का है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।'
इन बॉलीवुड फिल्मों में भी गाए हैं गाने
बता दें कि ये गाने मुस्तफा के करियर में एक बड़ा मोड़ साबित हुए। 'आवारापन' में उनके संगीत को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के कारण उन्हें कई अन्य बॉलीवुड फिल्मों में गाने का मौका मिला, जिनमें 'ब्लड मनी', 'आशिकी 2' और 'एक विलेन' जैसी फिल्में शामिल हैं।

