Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    103 डिग्री बुखार में Sridevi ने किया था 37 साल पुराना ये आइकॉनिक गाना, बारिश में हुई थी शूटिंग; आज भी है कल्ट

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 11:07 AM (IST)

    37 साल पहले एक गाने को श्रीदेवी (Sridevi) ने 103 डिग्री बुखार में शूट किया था, वो भी बारिश में। उनका गाना आज भी पॉपुलर है। ...और पढ़ें

    बुखार में श्रीदेवी ने शूट किया था गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

    बुखार में श्रीदेवी ने शूट किया था गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रीदेवी (Sridevi) ने साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक अपनी काबिलियत के दम पर नाम कमाया। वह अपने काम को लेकर कितनी डेडिकेटेड थीं, इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने 103 डिग्री बुखार में बारिश में एक गाना शूट किया था। 

    37 साल पहले श्रीदेवी को एक बारिश सॉन्ग (Barish Song) शूट करना था। उस वक्त एक्ट्रेस बुखार में तप रही थीं। इसके बावजूद उन्होंने आराम करने की बजाय गाना रिकॉर्ड करने का फैसला किया। वह बारिश में भीग रही थीं, तेज बुखार था, लेकिन उन्होंने अपने एक्सप्रेशन से अपने अंदर के दर्द को बयां नहीं होने दिया।

    बुखार में शूट किया था गाना

    श्रीदेवी ने 103 डिग्री बुखार में जिस गाने को शूट किया था, वो 'ना जाने कहां से आई है' (Na Jaane Kaha Se Aayi Hai) गाना है जो फिल्म 'चालबाज' (1989) का है। श्रीदेवी का ये गाना सनी देओल के साथ था। जब इस गाने की शूटिंग हो रही थी, तब एक्ट्रेस की तबीयत ठीक नहीं थी।

    Sridevi Song

    दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) ने इस बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि गाने की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी को 103 डिग्री बुखार था, फिर भी उन्होंने बारिश में यह शूट किया। यह देखकर सेट पर मौजूद हर कोई हैरान रह गया था। 

    खबरें और भी

    गाने के बोल हो गए अमर

    बात करें गाने की तो श्रीदेवी का गाना 'ना जाने से कहां से आई है' आज कल्ट क्लासिक गानों में से एक है। इस गाने को कविता कृष्णमूर्ति और अमित कुमार ने गाया था, जबकि इसकी धुन लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने बनाई थी। गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे। 

     

    श्रीदेवी ने हासिल किया था अवॉर्ड

    'चालबाज' श्रीदेवी के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में उनका डबल रोल था और लीड एक्टर्स में सनी देओल और रजनीकांत थे। इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। यह उस साल की सक्सेसफुल फिल्मों में से एक थी। 

    यह भी पढ़ें- जब बारिश में 15 साल की Sridevi ने किया 55 साल के हीरो से रोमांस, भारी बवाल के बीच हिट हुआ था यह कल्ट गाना

    यह भी पढ़ें- 'सदमा' दे देती है Sridevi की ये फिल्म, 43 साल बाद भी क्लाइमैक्स देख भर आती हैं आंखें; फ्लॉप होकर भी बनी कल्ट