विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nagbandham के अब्दाली के खूंखार लुक से कांपा इंटरनेट, कभी Fighter में रितिक रोशन के अपोजिट निभाया था अहम रोल

By Deepesh PandeyEdited By: Surabhi Shukla
Updated: Fri, 10 Jul 2026 04:47 PM (IST)

अभिनेता रिषभ साहनी ने 'फाइटर' और 'नागबंधम' जैसी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाकर अपनी पहचान बनाई है। बैंक में नौकरी और बॉडीबिल्डिंग छोड़, रिषभ एक दोस्त के सुझाव पर अभिनय में आए और अब इसे अपना सबसे बड़ा जुनून मानते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

दीपेश पांडे, मुंबई। साल 2021 में प्रदर्शित वेब सीरीज 'द एम्पायर' (The Empire) से अभिनय में कदम रखने वाले अभिनेता रिषभ साहनी को करियर में बड़ा मौका मिला साल 2024 में प्रदर्शित फिल्म फाइटर से। रितिक रोशन अभिनीत इस फिल्म में रिषभ ने खलनायक की भूमिका निभाई थी।

उसके बाद उन्होंने हालिया प्रदर्शित फिल्म नागबंधम (Nagabandham) में भी खलनायक अहमद शाह अब्दाली की भूमिका निभाई। एक मित्र के सुझाव पर अभिनय में आए, रिषभ अब इसको अपना सबसे बड़ा प्यार मानते हैं। अपने अभिनय सफर के बारे में वह बताते हैं, ‘मैं साल 2018 में मुंबई आया, उससे पहले मैं अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक में काम कर रहा था।'

120 किलो था एक्टर का वजन

ऋषभ ने आगे कहा, 'उसके साथ ही मैं बॉडी बिल्डिंग प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयारी भी कर रहा था। कालेज के दिनों में तो मैं 120 किलो का था। बॉडी बिल्डिंग की तैयारी के दौरान मेरे एक दोस्त ने कहा कि तुमको मुंबई आकर फिल्मों में आजमाना चाहिए। उसने दो तीन-बार कहा तो मैंने कहा चलो इसमें भी आजमा लेते हैं। फिर मैं मुंबई आ गया और आते ही सबसे पहले थिएटर से जुड़ गया।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rishabh Sawhney 🐢 (@rishabhsawhneyyyy)

कैसे मिली फाइटर फिल्म?

तब मुझे जिंदगी में पहली बार कुछ ऐसा मिला जिसमें मुझे इतनी ज्यादा दिलचस्पी हुई। मैं स्वयं आगे बढ़कर कलाकारों और थिएटर की टीम से पूछ रहा था कि क्या हुआ, फलां चीज कैसे किया? तब मैंने तय किया कि इसके लिए तो मैं समझौता करने के लिए भी तैयार हूं। इसी बीच साल 2020 में लाकडाउन आ गया। तब तक मुंबई में मेरा कोई आधार बना नहीं था, मैं दिल्ली वापस चला गया, लेकिन वहां से भी लगातार ऑडिशन देता रहा। उसी बीच आडिशन से ही मुझे फाइटर फिल्म मिली। मेरी जानकारी में ऐसा बहुत कम हुआ है कि किसी को इतना बड़ा मौका आडिशन से मिला हो।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rishabh Sawhney 🐢 (@rishabhsawhneyyyy)

ऋषभ को किस चीज का है लालच?

उसके बाद फिल्म नागबंधम में भी मुख्य खलनायक की भूमिका में मुझे बड़ा मौका मिला।’ रिषभ कलाकार के लिए एक हद तक लालच का होना भी सही मानते हैं। वह कहते हैं, ‘कलाकार के लिए लालच तब तक सही है, जब तक आप उसके कारण किसी का नुकसान नहीं कर रहे हैं। बतौर कलाकार अगर मैं दुनिया का सबसे अच्छा कलाकार बनने की लालच करूं, मैं साल में 10 फिल्में करने की लालच करूं, तो उसमें कुछ भी बुरा नहीं है। हालांकि, इसके लिए अगर मैं किसी दूसरे का पत्ता काट रहा हूं, किसी और के लिए कुछ बुरा कर रहा हूं, तो वह लालच सही नहीं है।’

यह भी पढ़ें- पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर Alpha के छूटे पसीने, आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर के लिए आगे की राह मुश्किल?

यह भी पढ़ें- Bobby Deol को लव लेटर भेजती थीं ऋतिक रोशन की एक्स साली, 90 की हीरोइन की वजह से हुआ ब्रेकअप? 40 साल बाद खोला राज